Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में पुलिस मुठभेड़ में छिनैती-लूट का आरोपी गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, अवैध तमंचा और बाइक बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में छिनैती और लूट की वारदातों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह आरोपी सराय अकिल और करारी थाना क्षेत्रों में हुई मंगलसूत्र छिनैती की घटनाओं में शामिल था। 9 मार्च 2026 को सराय अकिल थाना क्षेत्र में पूजा अग्रहरि से और 13 मार्च को करारी थाना क्षेत्र में गुडिया देवी से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया गया था। इन मामलों में पुलिस पहले ही एक आरोपी मो. सैफ उर्फ बांटे को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। फरार आरोपी की पहचान अमित पासी पुत्र संतोष पासी, निवासी मंदर देह माफी (प्रयागराज) के रूप में हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सराय अकिल थाना क्षेत्र के हजारीपुरवा मोड़ के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, जहां मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 1840 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर पहले बाइक चोरी करता था और फिर उन्हीं बाइक का इस्तेमाल छिनैती की घटनाओं में करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घायल आरोपी का इलाज जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना सराय अकिल व थाना करारी अन्तर्गत हुई छिनैती की घटनाओं का वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में लाठी-डंडा, ईंट- पत्थर और फावड़ा चला:जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई घायल; एक की हालत गंभीर
    Next Article
    संभल में डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा:भाजपा नेता के एक भतीजे की मौत, दो घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment