Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 24 घंटे में तीन लोगों ने सुसाइड किया:चकेरी में पत्नी के छोड़कर जाने, नरवल में नौकरी न लगने पर युवक जान दी

    3 hours ago

    1

    0

    शहर में बीते 24 घंटे में अलग-अलग थानाक्षेत्र में दो युवकों समेत तीन लोगों ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली, जहां चकेरी और नरवल में मानसिक तनाव के कारण युवकों ने जान दे दी। वहीं रावतपुर में नशे के लती अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। केस–1 चकेरी के शिवपुरी निवासी 30 वर्षीय मजदूर सूरज ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। उनके परिवार में मां सुनीता और बड़ा भाई कमलेश है। भाई ने बताया कि ढ़ाई साल पहले सूरज की पत्नी मनीषा उसे छोड़कर चली गई, जिसके बाद वह शराब का लती हो गया। शुक्रवार रात को वह शराब पीकर आया और कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब वह रोज की तरह नहीं उठा तो मां बुलाने गई। इस दौरान कमरे में उसका शव लटकता हुआ मिला। केस–2 नर्वल के भोगनीपुर निवासी 24 वर्षीय सब्जी विक्रेता आकाश ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। उनके परिवार में मां प्रेमा और छोटा भाई सुभाष है। पिता जगदीश ने बताया कि बेटा काम के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। कई परीक्षा देने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर वह मानसिक तनाव में चल रहा था। शुक्रवार शाम को घर आने के बाद वह कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला। तब पत्नी ने छोटे बेटे को उसे बुलाने के लिए भेजा। इस दौरान कमरे में बेटे का शव लटकता हुआ मिला। केस–3 रावतपुर के केशवनगर निवासी नवल (55) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उनके परिवार में पत्नी प्रीति, बेटा वासु व विशाल है। परिजन ने बताया कि नवल शराब के लती थे। बिठूर के टिकरा में उनका मकान बन रहा है। जिसकी देख–रेख के लिए शुक्रवार को दोनों बेटे व पत्नी गए थे। इस दौरान नवल घर पर अकेले थे। देर रात परिजन घर लौटे तो उनका शव फंदे से लटकता हुआ मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौत, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा; बहन के घर जा रहा था
    Next Article
    Dhurandhar 2: कहां है 'असली' जसकीरत? धुरंधर में रणवीर सिंह के किरदार पर कर्नल भूपेंद्र शाही का बड़ा खुलासा, सुनाई रियल हमजा की कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment