Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 3 युवकों ने फंदे से लटककर जान दी:पत्नी के मायके से न आने से परेशान था, घरेलू विवाद और नशा बना कारण

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में तीन युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनाएं गुजैनी, चकेरी, काकादेव थाना क्षेत्रों में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गुजैनी के चंदनपुरम मेहरबान सिंह का पुरवा के रहने वाले शुभम पाठक (30) दादा नगर स्थित फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पत्नी साधना और दो बेटियां हैं। कुछ दिन पहले पत्नी बेटियों को लेकर मायके गई थी, लेकिन वापस नहीं आ रही थी। इससे शुभम परेशान चल रहे थे। गुरुवार सुबह काफी देर बाद भी शुभम नहीं उठा तो परिजन पड़ोसी के घर से अंदर पहुंचे जहां शुभम का शव फंदे पर लटकता मिला। वहीं, चकेरी के भगवंत टटिया श्याम नगर के रहने वाले अखिलेश यादव (35) गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन थे। परिवार में पत्नी अंजू दो बेटियां मिष्ठी और लड्डू हैं। भाई राजन ने बताया- अखिलेश नशे का लती था, जिसके चलते आए दिन घर में विवाद होता रहता था। बुधवार देर रात वह नशे की हालत में घर आया। इसे लेकर उससे विवाद हो गया तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर काकादेव विजय नगर निवासी शेरसिंह (45) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि शेरसिंह नशे के लती थे और नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे इसी को लेकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में भवन नामांतरण शुल्क की नई दरें लागू:एक से 10 हजार रुपये तक हुआ शुल्क, 7 मार्च से लागू मानी जाएंगी नई दरें
    Next Article
    PCS अधिकारी समेत 3 के घरों में करोड़ों की चोरी:बस्ती में खिड़की तोड़कर घर में घुसे, CCTV में दो संदिग्ध कैद; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment