Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PCS अधिकारी समेत 3 के घरों में करोड़ों की चोरी:बस्ती में खिड़की तोड़कर घर में घुसे, CCTV में दो संदिग्ध कैद; पुलिस जांच में जुटी

    7 hours ago

    1

    0

    बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटिया बाबू में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने एक पीसीएस अधिकारी और रिटायर्ड आर्मी जवान समेत तीन परिवारों के घरों से एक करोड़ से अधिक के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह होने पर गांव में हड़कंप मच गया। देखिए 2 तस्वीरे… अब जानिए पूरी घटना… पहली वारदात जिला कृषि अधिकारी के घर हुई जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले जालौन में जिला कृषि अधिकारी के पद पर तैनात संदीप कुमार सिंह के घर को निशाना बनाया। चोर पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर खिड़की के सहारे घर में दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी की चाबी से तीनों अलमारियां खोलकर उनमें रखे लाखों के जेवर और लगभग 1.10 लाख रुपए नकद चुरा लिए। सुबह परिजनों की नींद खुली तो दरवाजे बाहर से बंद मिले, जिन्हें बाद में नौकर ने खोला। छत पर देखने पर सीसीटीवी कैमरा ऊपर की ओर मुड़ा हुआ और खिड़की खुली मिली। दूसरी वारदात आर्मी जवान के घर हुई इसके बाद चोरों ने पास के ही रिटायर्ड आर्मी जवान मुकेश प्रताप सिंह के घर को निशाना बनाया। चोरों ने पहले बाहर जल रहे बल्ब को हटाया और फिर खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुस गए। मुकेश प्रताप ने बताया कि रात कुछ अज्ञात चोर खिड़की का दरवाज तोड़कर घर के अंदर घुसे, और 2 लाख नकद सहित लगभग एक करोड़ के जेवरात लेकर भागे। तीसरी वारदात किसान के घर हुई तीसरी वारदात अनिल कुमार सिंह के घर में हुई। किसान अनिल कुमार ने बताया कि रात चोर घर के अंदर खिड़की तोड़कर घुसे, और 3 हजार नकद सहित लगभग 2 लाख के जेवरात लेकर भागे। सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर जांच के लिए सीओ और थाना प्रभारी पहुंचे। घटना की सूचना पर सीओ पहुंचे घटना की सूचना मिलने पर सीओ कलवारी संजय सिंह, थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की पूरी टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने में जुटी। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है जिसमें दो संदिग्ध चोर दिखाई दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। सीओ संजय सिंह ने बताया- अज्ञात चोरों के द्वारा कुछ घरों में चोरी की गई है, जिसमें मेरे और पुलिस टीम द्वार घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पीड़ित परिवार के तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरी की खुलासा होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 3 युवकों ने फंदे से लटककर जान दी:पत्नी के मायके से न आने से परेशान था, घरेलू विवाद और नशा बना कारण
    Next Article
    लखनऊ में आज नजर नहीं आया चांद-21 मार्च को ईद:मौलाना बोले- कल अदा की जाएगी अलविदा की नमाज, गाइडलाइन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment