Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 3200 करोड़ का फर्जीवाड़ा:पेंटर, कबाड़ी और मजदूरों के खातों से हुआ ट्रांजेक्शन, 2 जेल भेजे गए; मास्टरमाइंड हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पेंटर, कबाड़ी और मजदूर जैसे आम लोगों के बैंक खातों से करीब 3200 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मास्टरमाइंड को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि हवाला, स्लॉटर हाउस से जुड़े लेनदेन और फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) इनवॉइस व ई-वे बिल के जरिए बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की जा रही थी। आरोपियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पने का नेटवर्क खड़ा किया था। अब जल्द ही पुलिस पूरे गिरोह का खुलासा करेगी। गरीबों के नाम पर फर्जी फर्म, करोड़ों का लेनदेन डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया- 16 फरवरी 2026 को चकेरी के श्याम नगर में लूट की एक घटना हुई थी। लूट के बावजूद पीड़ित महफूज आलम एफआईआर दर्ज कराने से बच रहा था। इस पर पुलिस को शक हुआ और जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि महफूज और उसके करीबियों के खातों में पहले 1600 करोड़ और बाद में करीब 3200 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन मिले। महफूज भोले-भाले और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम पर फर्जी फर्म और बैंक खाते खुलवाता था। जाजमऊ की रहने वाली आरती बेरोजगार हैं। वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है। महफूज ने उसके नाम पर “आरती इंटरप्राइजेज” बनाकर करीब 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया। इसी तरह शहनवाज के नाम पर फर्जी आधार-पैन बनाकर “राजा इंटरप्राइजेज” के जरिए 64.44 करोड़ रुपए का लेनदेन किया। काशिफ और अल्फिशा के नाम पर बनाई गई फर्मों से क्रमशः 68.25 करोड़ और 133 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया। कबाड़ी और पेंटर को बनाया शिकार कबाड़ी का काम करने वाले अजय शुक्ला के दस्तावेज लेकर “मां विध्यवासिनी इंटरप्राइजेज” के नाम से करीब 21 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया। वहीं, पेंटर निखिल कुमार के नाम पर “रवि इंटरप्राइजेज” बनाकर 7.75 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया। इन सभी लोगों को इस बात की भनक तक नहीं थी कि उनके खातों का इस्तेमाल करोड़ों के फर्जी ट्रांजेक्शन के लिए किया जा रहा है। जब पुलिस इन तक पहुंची, तो उनकी आर्थिक हालत देखकर खुद पुलिस भी हैरान रह गई। 100 से ज्यादा अकाउंट, 16 बैंकों से जुड़ा नेटवर्क पुलिस जांच में अब तक 16 बैंकों के 100 से ज्यादा खातों के जरिए 3200 करोड़ रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन सामने आया है। इसमें स्लॉटर हाउस, जीएसटी धोखाधड़ी और हवाला के जरिए रकम घुमाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मास्टरमाइंड महफूज आलम उर्फ पप्पू छुरी के साले महताब आलम और उसके बेटे मासूम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। महफूज से पूछताछ जारी है और जल्द उसकी गिरफ्तारी की भी तैयारी है। ED और अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटीं इस बड़े फर्जीवाड़े में टेरर फंडिंग के एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस के साथ अब प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग (IT) और रिजर्व बैंक (RBI) जैसी एजेंसियां भी मामले की जांच में शामिल हो गई हैं। पूरे नेटवर्क की परतें खंगाली जा रही हैं और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे की संभावना है। ………………. ये खबर भी पढ़ेंः- मां और 4 बच्चों का हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर:अंबेडकरनगर में बच्चों को ईंट से कुचलकर मारा, मां की लाश घर से 100 मी. दूर मिली थी यूपी के अंबेडकरनगर में मां और 4 बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी आमिर और पुलिस के बीच सोमवार सुबह 5 बजे नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि आरोपी आमिर (19) भागने की फिराक में है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने 35 पर प्रचार किया, 30 पर भाजपा आगे:बंगाल में CM का स्ट्राइक रेट 85%, राजनाथ का 67, केशव का 55%
    Next Article
    अलग-अलग स्थानों पर दीवार ढहने से 2 युवक की मौत:दो घायल, लखनऊ में तेज आंधी-पानी के बाद हुए हादसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment