Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 6 किमी लंबा जाम:उन्नाव में दो डंपर भिड़े, ढाई घंटे बाद हटाए गए; एयरपोर्ट जाने वाले यात्री भी परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर-उन्नाव हाईवे पर रविवार सुबह कनोडिया पेट्रोल पंप के सामने दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कानपुर की ओर करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह 9 बजे से ही सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए। दोनों जिलों की पुलिस ने यातायात सामान्य कराने की कोशिश की, लेकिन दोपहर तक हालात पूरी तरह काबू में नहीं आ सके। यातायात इंस्पेक्टर सतेंद्र पाल ने बताया कि उन्नाव क्षेत्र में हुए हादसे के कारण कानपुर की तरफ यातायात का दबाव बढ़ गया। उन्नाव पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त डंपरों को हाईवे से हटवाया। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल हो सका। इस दौरान कानपुर से उन्नाव जाने वाली लेन में भारी वाहन घंटों तक फंसे रहे। कई बसों और ट्रकों की लंबी कतार लग गई। 2 तस्वीरें देखिए- रामादेवी से जाजमऊ गंगापुल पहुंचने में दो घंटे लगे जाम में फंसे राहगीरों ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से सड़क पर ही फंसे हुए थे। झकरकटी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को रामादेवी से जाजमऊ गंगापुल पहुंचने में ही दो घंटे से अधिक का समय लग गया। बस चालकों ने यात्रियों को बताया कि उन्नाव में हुए हादसे के कारण जाम की स्थिति बनी है। राहगीर सूरज कुमार, निशा राजपूत और शकील अहमद ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से लखनऊ जाना था, लेकिन घंटों जाम में फंसे रहे। भगवंतनगर से लखनऊ जा रहे अनीश और होली पर घर लौट रहे बहराइच के छात्र राम श्रीवास्तव भी जाम की मार झेलते रहे। राम श्रीवास्तव ने बताया कि जिस बस से वह सफर कर रहे थे, वह बीच रास्ते में खराब हो गई और चालक उन्हें वहीं छोड़कर चला गया। उन्नाव पुलिस के अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कई सीयूजी नंबरों पर कॉल की गई, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री भी फंसे जाम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट जाने वाले कई यात्री भी समय पर नहीं पहुंच सके। यात्रियों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि खराब यातायात प्रबंधन का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि हादसे के कारण बना जाम अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है और यातायात पूरी तरह सुचारु कराने के प्रयास जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:गोकशी के मामले में फरार चल रहा था, पैर में लगी गोली
    Next Article
    लखनऊ में महिला को 3 तलाक देकर घर से निकाला:सीएम और कमिश्नर से की लिखित शिकायत; मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment