Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 8 अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी:सहाय हॉस्पिटल की ओटी-ICU सील, 6 को जारी किया नोटिस

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को चकेरी क्षेत्र के 7 अस्पतालों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सहाय अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) को सील किया गया है, जबकि 6 अन्य अस्पतालों को अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग की लगातार जारी जांच का हिस्सा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी की टीम ने रामादेवी क्षेत्र में स्थित कुल 8 अस्पतालों का निरीक्षण किया था। छापेमारी की खबर मिलते ही दो दर्जन से अधिक क्लीनिक संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। निरीक्षण के दौरान 6 अस्पतालों में विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं। विभाग ने इन अस्पतालों को सख्त कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए हैं और तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने की चेतावनी दी है। यदि निर्धारित समय में उचित जवाब नहीं मिलता है, तो आगे बड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीएमओ रमित रस्तोगी ने बताया कि सहाय अस्पताल में गंभीर खामियां मिलने के कारण उसकी ओटी और आईसीयू को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। वहीं, बेबी केयर हॉस्पिटल, राजा हॉस्पिटल, पीजीआर हॉस्पिटल, अनूप हॉस्पिटल, अभिनव हॉस्पिटल और केपीएस हॉस्पिटल में सामान्य कमियां पाई गईं, जिसके लिए उन्हें सुधार के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया है। इन अस्पतालों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान रजनी हॉस्पिटल को मानकों पर खरा पाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा नियमित रूप से चिकित्सा सेवाएं दी जा रही थीं। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिदत्त नेमी ने स्पष्ट किया है कि मानकों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में शिक्षकों का मशाल जुलूस:टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन, सरकार से पुनर्विचार की मांग
    Next Article
    IPL में हैदराबाद vs राजस्थान- सनराइजर्स का चौथा विकेट गिरा:ईशान के बाद क्लासन पवेलियन लौटे, देशपांडे को पहली सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment