Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आज बिजली कटौती:15 से ज्यादा इलाकों में शटडाउन रहेगा, 1 लाख की आबादी होगी परेशान

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कई इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। केस्को यानी कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी की ओर से मरम्मत काम के लिए अलग-अलग इलाकों में शटडाउन लिया जाएगा। सुबह 10 बजे से 15 इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली की कटौती रहेगी। बिजली विभाग केबल बॉक्स की मरम्मत, पोल बदलने, डैमेज डंपर बदलने और बिजली के तारों के पास पेड़ों की छंटाई का काम करेगा। इसी कारण कई क्षेत्रों में 2 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है। इन इलाकों में रहेगा असर शहर के विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े आनंदपुरी, मुंशीपुरवा, बेगम पुरवा, अजीतगंज, बाकरगंज, चुन्नीगंज, करनैलगंज, लवकुशपुरम, मोहन गेस्ट हाउस, रत्न अपार्टमेंट, शिवली रोड, नवाबगंज, तिलक नगर, विष्णुपुरी, रैना मार्केट, पी रोड, गंगापुर, दुर्गा मंदिर, रतनलाल नगर, दबौली, विजयनगर और टीटू के ढाबे के आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। 1 लाख की आबादी होगी परेशान मरम्मत कार्य को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने करीब 70 कर्मचारियों की टीम लगाई है। शनिवार को पूरे दिन अलग-अलग जगहों पर काम चलता रहेगा। इस शटडाउन से करीब एक लाख की आबादी प्रभावित होगी। बिजली विभाग ने लोगो से अपील की है कि बिजली से सम्बंधित कार्य समय से पूरा कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में दिल्ली पुलिस की दबिश, दीवार कूदकर भागा आरोपी:महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया, पुलिस खाली हाथ लौटी
    Next Article
    दरोगा के सामने लोहे के एंगल से पिटाई, VIDEO:झांसी में प्रॉपर्टी को लेकर दो परिवार भिड़े, एक का सिर फोड़ा,  9 लोगों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment