Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में दिल्ली पुलिस की दबिश, दीवार कूदकर भागा आरोपी:महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया, पुलिस खाली हाथ लौटी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव गौजनी मिलक में दिल्ली पुलिस एक वारंटी को पकड़ने पहुंची। इस दौरान घर की महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और वारंटी दानिश दीवार कूदकर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दानिश पुत्र साजिद दिल्ली में कई मुकदमों में वांछित है। दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके पैतृक गांव गौजनी मिलक पहुंची। पुलिस ने दानिश को घर में ही पकड़ लिया। जब दिल्ली पुलिस दानिश को लेकर जाने लगी, तो घर की महिलाएं दरवाजे पर खड़ी हो गईं और उन्होंने पुलिस को रोकने का प्रयास किया। महिलाओं ने दिल्ली पुलिस से नोकझोंक की और दरवाजा छोड़ने से इनकार कर दिया। इसी दौरान शोर-शराबे और विरोध का फायदा उठाकर दानिश पुलिस हिरासत से छूटकर दीवार कूदकर भाग गया। ऐंचौड़ा कम्बोह थाना अध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया कि पुलिस को देखकर दानिश दीवार कूदकर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जा रही है, इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में 3 साल के बच्चे का शव मिला:अरहर खेत से बरामद, लापता अंकुश होने की आशंका; पुलिस जांच जारी
    Next Article
    कानपुर में आज बिजली कटौती:15 से ज्यादा इलाकों में शटडाउन रहेगा, 1 लाख की आबादी होगी परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment