Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आंधी-बारिश की चपेट में आकर 3 की मौत:पेड़ गिरने ऑटो ड्राइवर और वृद्धा की गई जान, बैंककर्मी की बाइक फिसली, ट्रक ने रौंदा

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में भीषण आंधी–बारिश की चपेट में आने से तीन लोगों की वृद्धा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना काकादेव के कुलवंती हॉस्पिटल के पास हुई, जहां बारिश के दौरान बरगद का पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में एक ई-ऑटो के आने से ड्राइवर और उसमें बैठी मां व दो बेटियां दब गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डीसीपी वेस्ट एसएम आबिदी और सीएफओ दीपक शर्मा मौके पर मौके पर पहुंचे। फायरब्रिगेड कर्मियों ने कटर की मदद से पेड़ की टहनियों को काटा और जेसीबी की मदद से हटाया। जिसके बाद ई–ऑटो की बॉडी काटकर घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही ऑटो ड्राइवर और महिला के शव को बाहर निकाल कर शवों को मोर्चुरी के लिए भिजवाया। वहीं गुजैनी एलिवेटेड पुल पर बारिश से हुए जलभराव के कारण बाइक सवार बैंककर्मी फिसल कर गिरे, जिससे पीछे से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदता निकल गया, इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। पहले देखिए कुछ तस्वीरें… बेटी के साथ रूटीन चेकअप को गई थी वृद्धा नवाबगंज के मकड़ीखेड़ा निवासी हीरा लाल सीएसए से रिटायर्ड है। उनके परिवार में 62 वर्षीय जमुना देवी, 30 वर्षीय बेटी ज्योत्सना और राजकुमारी है। ज्योत्सना भारतीय दलहन अनुसंधान केंद्र में हार्म मैनेजर है। परिजन ने बताया कि जमुना देवी को शुगर की बीमारी थी। शनिवार को जमुना देवी रूटीन चेकअप के लिए कुलवंती हास्पिटल जा रही थी। इस दौरान उन्होंने मकड़ीखेड़ा में रहने वाले ई-ऑटो चालक 30 वर्षीय सोनू निषाद को आने जाने के लिए बुक किया था, जहां जमुना देवी बेटी ज्योत्सना और राजकुमारी के साथ गई थी। शाम को हास्पिटल से लौटते वक्त बारिश शुरू हो गई। वह हास्पिटल से 100 मीटर की दूरी पर पहुंची ही थी, तभी फुटपाथ पर लगा बरगद का पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर ऑटो दब गया। इलाकाई लोगों ने तत्काल काकादेव पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली की सप्लाई बंद करवाई और फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से पेड़ को काटकर जेसीबी से किनारे करवाया। साथ ही ऑटो की बॉडी काटकर घायल ज्योत्सना को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा। वहीं ऑटो चालक सोनू और जमुना देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुजैनी हाईवे में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र कुमार किसान नगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में बतौर बिजनेस एसोसिएट के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी सुमन और एक बेटा व एक बेटी हैं। शनिवार शाम बैंक और बारिश बंद होने के बाद वह बाइक से घर के लिए निकले थे। वह गुजैनी एलिवेटेड पुल पर फुट ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे, जहां बारिश के चलते होने वाली जलभराव के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर आ गिरे। इससे वह पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक उन्हें रौंदता हुआ गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। गोविंद नगर थानाप्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि फरार ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार वालों के तहरीर देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओले गिरे:बारिश से 32 से 20 डिग्री पहुंचा पारा, किसानों की चिंता बढ़ी
    Next Article
    औरैया में गैस-सिलेंडर न मिलने पर विवाहिता ने की आत्महत्या:पति के एजेंसी से खाली हाथ लौटने पर हुई थी नाराज, दो-तीन दिन से गैस खत्म थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment