Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओले गिरे:बारिश से 32 से 20 डिग्री पहुंचा पारा, किसानों की चिंता बढ़ी

    4 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो देर शाम तेज हवाओं और बारिश के बाद गिरकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया। शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए और धूलभरी आंधी चलने लगी। इसके कुछ ही देर बाद जिले के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इस मौसमी परिवर्तन से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, इस समय खेतों में चना, मसूर और सरसों जैसी दलहनी व तिलहनी फसलें कटाई के लिए तैयार खड़ी हैं। कई किसानों की फसलें अभी खेतों में ही हैं, जबकि कुछ स्थानों पर कटी हुई फसलें खेतों में पड़ी हुई हैं। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से इन तैयार फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश और ओले अधिक पड़ते हैं, तो तैयार फसल को गंभीर क्षति हो सकती है। विशेष रूप से उन किसानों को ज्यादा नुकसान का डर है जिनकी फसल कटकर खेतों में पड़ी हुई है। किसान फिलहाल मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अपनी फसल को सुरक्षित कर सकें। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक जिले में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकरी का झांसा देकर युवती को देह व्यापार में धकेला:कानपुर में एक गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश; पीड़िता को संवासनी गृह भेजा गया
    Next Article
    कानपुर में आंधी-बारिश की चपेट में आकर 3 की मौत:पेड़ गिरने ऑटो ड्राइवर और वृद्धा की गई जान, बैंककर्मी की बाइक फिसली, ट्रक ने रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment