Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आवारा कुत्तों ने युवती का होंठ चबाया:पिता ने कर्ज लेकर कराई सर्जरी, ड्यूटी से आते समय किया था हमला

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक युवती पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से युवती सड़क पर गिर गई, जिसके बाद कुत्तों ने उसके होंठ को काट लिया और शरीर पर कई जगह जख्म कर दिए। युवती के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े, तब कुत्ते उसे छोड़कर भाग गए। घटना में युवती के शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना 1 अप्रैल की शाम सचान गेस्ट हाउस चौराहा की है। पांच दिन बाद युवती की सर्जरी हुई, जिसके बाद घटना की जानकारी सामने आई। परिजनों का आरोप है कि घायल युवती को हैलट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती के पिता ने कर्ज लेकर एक निजी अस्पताल में उसके होंठ की सर्जरी कराई। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… ड्यूटी से आते समय कुत्ते ने नोंचा बर्रा-6 ए-ब्लॉक में रहने वाली 20 वर्षीय युवती किदवई नगर स्थित एक टेक्सटाइल कंपनी में नौकरी करती है। साथ ही वह बीए की पढ़ाई भी कर रही है। सिलाई का काम करने वाले पिता संजय कुशवाहा ने बताया- मेरी बेटी 1 अप्रैल की शाम किदवई नगर स्थित अपने ऑफिस से घर लौट रही थी। सचान गेस्ट हाउस चौराहा साउथ में ऑटो बदलने के दौरान कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया, जिससे वह गिर पड़ी। इस दौरान कुत्तों ने उसके होंठ को बुरी तरह काट लिया और शरीर पर कई जगह जख्म कर दिए। हैलट हॉस्पिटल ने नहीं किया एडमिट राहगीरों ने किसी तरह मेरी बेटी को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मुझे फोन पर सूचना दी। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और बेटी निकिता को हैलट अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि पहले रैबीज का इंजेक्शन लगवाइए, इसके बाद ही इलाज संभव होगा। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे बर्रा-दो स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मेरे पास बेटी की सर्जरी के लिए पैसे नहीं थे। कर्ज लेकर 5 अप्रैल को निजी अस्पताल में उसके होंठ की सर्जरी कराई। नगर निगम को अभियान चलाकर शहर के आवारा कुत्तों को पकड़ना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ईंधन संकट से निपटने के लिए नेपाल में 2 दिन की छुट्टी, काम के घंटे भी बदले
    Next Article
    यूपी के 13 जज पति-पत्नी की एक जिले में पोस्टिंग:हाईकोर्ट ने 266 ADJ के ट्रांसफर किए; कहा- 15 अप्रैल तक चार्ज संभाल लें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment