Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ा एक्शन:डीएम के निर्देश पर छापेमारी, 49 सिलेंडर बरामद; 2 पर केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खेल पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के दो अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई में कुल 49 एलपीजी सिलेंडर, रिफिलिंग मशीनें और इलेक्ट्रॉनिक कांटे जब्त किए गए हैं। प्रशासन अब आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। घर के अंदर चल रहा था रिफिलिंग का अवैध कारोबार प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्वालटोली इलाके में बड़े पैमाने पर गैस रिफिलिंग का अवैध धंधा चल रहा है। टीम ने जब इकबाल (पुत्र सिद्दीकी) के घर पर छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। घर के अंदर घरेलू और कमर्शियल श्रेणी के 46 सिलेंडर रखे मिले। मौके से 6 रिफिलिंग उपकरण और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया गया। यहां छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर ऊंचे दामों पर बेची जा रही थी। दुकान की आड़ में भी हो रही थी गड़बड़ी कार्रवाई का दूसरा हिस्सा फेथफुलगंज इलाके में हुआ। यहां पानी की टंकी के पास इमरान नामक व्यक्ति की दुकान पर टीम ने दबिश दी। जांच के दौरान दुकान से 3 एलपीजी सिलेंडर और एक नोजल बरामद हुआ। टीम ने मौके पर ही सभी सामान को सीज कर दिया। जिलापूर्ति अधिकारी ने कहा कि अवैध रिफिलिंग न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि रिहायशी इलाकों में बड़ी दुर्घटना को भी दावत देती है। कंट्रोल रूम पर आईं 101 शिकायतें गैस आपूर्ति में धांधली और कालाबाजारी रोकने के लिए 11 मार्च को विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया था। पहले ही दिन व्हाट्सएप और लैंडलाइन के माध्यम से कुल 101 शिकायतें विभाग को प्राप्त हुईं। इनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों की जांच के लिए टीमों को भेजा गया है। 27 टीमें मैदान में, लगातार निगरानी जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी तरह की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी के आदेश पर 9 क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और 18 पूर्ति निरीक्षकों की कुल 27 टीमें फील्ड में तैनात की गई हैं। ये टीमें लगातार गैस एजेंसियों और संबंधित स्थानों की निगरानी कर रही हैं। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजाज फाइनेंस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:1.71 करोड़ रुपए की ठगी, स्कॉर्पियो और मोबाइल बरामद
    Next Article
    कानपुर डीएम ने त्रासदियों से टूटे भाई-बहन को सहारा दिया:मां की मौत, बहन की आत्महत्या के बाद अकेले पड़े थे, खिले चेहरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment