Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में भाजपा, सपा-कांग्रेस ने मनाया आंबेडकर जयंती:2027 चुनाव से पहले दलित वोट बैंक साधने में जुटे, कई जगहों पर विशेष आयोजन

    6 hours ago

    1

    0

    2027 विधानसभा चुनाव से पहले आंबेडकर जयंती के आयोजनों पर राजनीतिक दलों की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। सभी दल दलित वोट बैंक पर फोकस करते नजर आ रहे हैं। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने गमछे के साथ नीला गमछा और लाल टोपी पहनकर आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी तरह कानपुर में भी विभिन्न राजनीतिक दलों ने आंबेडकर जयंती पर विशेष आयोजनों में कोई कसर नहीं छोड़ी। सपा का कार्यक्रम और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष फजल महमूद और उपाध्यक्ष मिंटू यादव के साथ कार्यकर्ता नीले गमछे में नजर आए। सपा ने नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में बाबा साहेब की जयंती मनाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कांग्रेस ने बस्ती में किया आयोजन कांग्रेस ने भी इस चुनावी वर्ष में आंबेडकर जयंती को अलग तरीके से मनाया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जे.के. मंदिर के पास राजापुरवा बस्ती पहुंचे, जहां संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बस्ती के बुजुर्गों का सम्मान किया गया और बाबा साहेब के विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। 15 से 17 अप्रैल तक बीजेपी के चलेंगे कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी ने भी कानपुर के उत्तर से लेकर दक्षिण तक अपने कार्यालयों में विशेष आयोजन किए। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित और दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह कार्यक्रमों में शामिल हुए। इससे पहले पार्टी ने प्रतिमा स्थलों पर सफाई अभियान और दीप प्रज्वलन भी किया था। बीजेपी की ओर से 15 से 17 अप्रैल तक शहर की 10 विधानसभाओं में विशेष संगोष्ठियों के आयोजन की योजना भी बनाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर के पास खुदाई में मिले 14 सोने के बिस्कुट:खुदाई करने वालों ने दबाए, रात में चोरी; अज्ञात पर FIR दर्ज
    Next Article
    मामूली बात पर बवाल, मारपीट के बाद छप्पर जला:गोंडा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment