Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर के पास खुदाई में मिले 14 सोने के बिस्कुट:खुदाई करने वालों ने दबाए, रात में चोरी; अज्ञात पर FIR दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर ग्राम सुनौरी में प्रसिद्ध गौड़ बाबा के चबूतरे के पास खुदाई के दौरान 14 सोने के बिस्कुट मिले। इन बिस्कुटों को खुदाई करने वालों ने उसी स्थान पर मिट्टी में दबा दिया था, लेकिन उसी रात अज्ञात चोर उन्हें चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना 9 अप्रैल की है। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुनौरी में अजय सोनी (पुत्र पुरुषोत्तम सोनी, निवासी कटरा बाजार, ललितपुर) और रीजेन्द्र सोनी उर्फ वल्लन (निवासी सर्राफा बाजार, कस्बा थाना तालबेहट, ललितपुर) अपने अन्य सहयोगियों के साथ चबूतरे के आसपास जीर्णोद्धार के नाम पर अनाधिकृत रूप से खुदाई करवा रहे थे। ठेकेदार बृजेश प्रजापति (पुत्र पुनू प्रजापति, निवासी नेहरू नगर, ललितपुर) ने इसके लिए जेसीबी मशीन बुलाई थी। खुदाई के दौरान कुल 14 बिस्कुटनुमा वजनी धातु की वस्तुएं प्राप्त हुईं। मौके पर मौजूद अजय सोनी, राजेन्द्र सोनी, हरदेश कुमार पटैरिया, ठेकेदार बृजेश कुमार प्रजापति और जेसीबी चालक शिवम अहिरवार (पुत्र मनोज, निवासी ग्राम सुनौरी) सहित अन्य व्यक्तियों ने इन वस्तुओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारी या पुलिस को सूचना दिए बिना, इन्हें बाबा की संपत्ति बताकर खोदी गई जगह में ही जेसीबी की मदद से मिट्टी और पत्थरों से दोबारा दबा दिया। हालांकि, उसी रात करीब 8 बजे पता चला कि मिट्टी में दबाई गई ये वस्तुएं जमीन खोदकर चोरी कर ली गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में जंगली कुत्तों ने दो मादा हिरणों को नोचा:वन विभाग ने रेस्क्यू किया, एक की इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    कानपुर में भाजपा, सपा-कांग्रेस ने मनाया आंबेडकर जयंती:2027 चुनाव से पहले दलित वोट बैंक साधने में जुटे, कई जगहों पर विशेष आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment