Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बस-डंपर में भीषण टक्कर:57 तीर्थ यात्री सवार थे, 40 घायल; 5 की हालत गंभीर, रेस्क्यू की तस्वीरें देखिए

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में इटावा हाईवे पर पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार टूरिस्ट बस खड़े डंपर में घुस गई। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के वीपी सक्सेना ने बताया- हादसे में 30 से 40 यात्री घायल हुए हैं। पांच की हालत गंभीर बनी है। बस में 57 तीर्थ यात्री सवार थे। बस नासिक से चलकर अयोध्या होते हुए नेपाल के लिए जा रही थी। इस्पात नगर के सामने पुल के ऊपर हादसा हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही पनकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कल्याणपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद सभी घायलों को हैलट रेफर कर दिया गया। 3 तस्वीरें देखिए- खड़े डंपर में तेज रफ्तार बस के घुसने से हुआ हादसा पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मंगलवार भोर में कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही टूरिस्ट बस हाईवे पर हाईवे पर खराब होने के बाद खड़े डंपर में घुस गई। इससे बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। इसके पीछे दो कंटेनर और एक ट्रक भी टकरा गए, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पनकी थाने सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज हैलट में जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों के परिवारीजनों को फोन पर हादसे की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग तीर्थयात्री थे और दर्शन के लिए जा रहे थे। रेस्क्यू की 6 तस्वीरें देखिए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- सऊदी अरब में 5 अमेरिकी विमान तबाह:कल इराक में भी एक प्लेन क्रैश हुआ था; अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की मौत
    Next Article
    राहुल बोले- मनरेगा में 85% दलित-पिछडे़:15% का ब्यूरोक्रेसी-कॉरपोरेट पर कब्जा; मायावती के वोट बैंक पर नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment