Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बादल छाए, शाम तक बारिश की संभावना:उमस से राहत नहीं, बदलते मौसम में बढ़ी बीमारियां

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। हवा में नमी के कारण उमस हो रही है। सुबह का तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक दिन में कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को गर्मी महसूस होगी। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार, आज बारिश की संभावना 65 से 70 प्रतिशत है। हवा में नमी अधिक रहने से रियल फील तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है। हैलेट अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पेट दर्द, दस्त, उल्टी, फूड पॉइजनिंग और पेट के संक्रमण के करीब 100 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने और बाहर का खुला खाना खाने से बचने की सलाह दी है। सामान्य से अधिक रहा तापमान सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी बनी हुई है। तीन अगस्त तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी की अधिकता और नई मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से कानपुर मंडल में 3 अगस्त तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सतही हवाएं भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग के आ रहे मरीज एलएलआर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि,मानसून गर्मियों की भीषण गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं, विशेष रूप से पेट संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा देता है। इस मौसम में दूषित भोजन, असुरक्षित पेयजल और बैक्टीरिया एवं वायरस की बढ़ती वृद्धि पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है। हैलेट अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 मरीज पेट दर्द, दस्त, उल्टी, फूड पॉइजनिंग और पेट में संक्रमण जैसी समस्याएं लेकर आ रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर के गांजरी में रहस्यमयी जंगली जानवर का आतंक:एक हफ्ते में तीसरी घटना, बछड़े को मार डाला; पगचिह्न नहीं मिलने से परेशानी
    Next Article
    कंटेनर ने घर में सो रहे बाप-बेटे को कुचला, मौत:मिर्जापुर में दिवार तोड़कर घर में घूसा, दोनों सो रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment