Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में चमड़ा फैक्ट्री में भीषण आग:20 मीटर ऊंची लपटें, आसपास के लोग भागे; दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाहिदपुर स्थित एक चमड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। आग लगने के बाद फैक्ट्री में मौजूद टेनरीकर्मियों ने तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें 20 मीटर ऊंची दिखाई दीं। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। जाजमऊ के जेके स्थित एमरॉल्ड गुलिस्तान निवासी नौशाद अहमद की वाजिदपुर स्थित एसएच इंटरनेशनल के नाम ए जूता फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि टेनरी से एक कर्मी ने रात 8 बजे आग की जानकारी दी। जब मौके पर पहुंचे तो टेनरी में आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल को दी। नौशाद के अनुसार उनसे उन्होंने जूता फिनिशिंग के लिए 7 दिन पहले जूता फिनिशिंग के लिए सेटअप लगाया था। जिसकी कीमत 2 करोड़ से अधिक है, आग की चपेट में आने से वह पूरी तरह से जलकल खाक हो गया। ग्राउंड फ़्लोर में जूता कटिंग का सेटअप लगा था। जिसकी क़ीमत 95 लाख रुपए थी। इसके अलावा 10 लाख से अधिक का चमड़ा और कटिंग आग की चपेट में आने नुकसान हो गया। इसके अलावा पहली मंजिल में कटिंग जूता सोलिंग, फिनिशिंग और पैकिंग का सेटअप ( कीमत 30 लाख ) लगा था। वो भी आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गया। चौथी मंजिल पर लैब और स्प्रे डिपार्ट था। वह भी चपेट में आ गया। 7 स्टेशन की दमकल ने काबू पाया फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि मिनी कंट्रोल रूम के माध्यम से जाजमऊ स्थित टेनरी में आग की सूचना मिली। इंडस्ट्रीज एरिया को देखते हुए फायर स्टेशन जाजमऊ, मीरपुर, किदवई नगर, फजलगंज और पनकी से 10 दमकल बुलाकर आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टेनरी मानक चेक किए जाएंगे, अगर कमी पायी गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में रईस, विनोद ने बताया कि टेनरी से 7 बजे मजदूरों की छुट्टो हो जाती है। नौशाद की इसके अलावा अगल बगल अन्य टेनरी भी हैं। जिसमे 1000 से अधिक मजदूर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अगर आग 1 घंटे पहले लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 35 मिनट देर से पहुंची दमकल घटनास्थल पर मौजूद लक्ष्मण, साजिद ख़ान, उमेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी देने के 35 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां आई। हालांकि आग लगता देख आसपास की टेनरियों के आग बुझाने के उपकरण और पाइप में माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर स्टेशन की 8-10 दमकल घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन गली सकरी होने के चलते वह अंदर तक नहीं पहुंच सकी। जिससे दमकलकर्मियों ने अतिरिक्त पाइप जोड़कर आग बुझाने का प्रयास करते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-सागर हाइवे पर यमुना पुल में दो कारों की भिड़ंत:पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार की मौत, दरोगा की पसलियां टूटी हैलट में भर्ती
    Next Article
    मथुरा में पेट्रोल पंप के सामने कार में आग:शॉर्ट सर्किट की आशंका, कोई जनहानि नहीं हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment