Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में छात्र से दिनदहाड़े मोबाइल लूटा:स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वारदात की, पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत की सलाह दी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र अंकित कन्नौजिया से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। यह घटना सोमवार सुबह शिवकटरा स्थित चंद्रनगर के हनुमान मंदिर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, शिव पार्क ओमपुरवा निवासी अंकित कन्नौजिया सुबह 6:27 बजे शिवकटरा स्थित जिम जा रहे थे। जैसे ही वह चंद्रनगर के हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तभी स्कूटी सवार दो बदमाश अचानक उनके पास आए और मोबाइल छीनकर भाग निकले। अंकित ने उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाशों की तेज रफ्तार के कारण वह सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने छात्र को थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। आरोप है कि जब अंकित शिकायत लेकर चकेरी थाने पहुंचा, तो वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उसे ऑनलाइन शिकायत करने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद छात्र ने मजबूर होकर मोबाइल गुमशुदगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र ने मंगलवार को थाने में लिखित तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर अब प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां पीड़ित को तत्काल सहायता देने के बजाय ऑनलाइन प्रक्रिया का हवाला दिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान के घर में लाखों की चोरी:पीड़ित बोला- तमंचे के बल पर 40 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और 3 लाख कैश ले गए
    Next Article
    लखनऊ में 4 डिग्री गिरा तापमान:पूरवा हवा से गर्मी में आई थोड़ी कमी, शाम को चल सकती है धूल भरी आंधी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment