Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में फरार वारंटी के घर नोटिस चस्पा:कोर्ट में पेश नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक फरार वारंटी के खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची और आदेश पढ़कर सुनाया। पुलिस ने घर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। आरोपी को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में पेश होने की चेतावनी दी गई है। पुलिस के मुताबिक, वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश देने के बाद भी उसका पता नहीं चला। अब पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ कुर्की समेत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। वारंट के बाद भी पेश नहीं हुआ आरोपी पुलिस के अनुसार, बिठूर थाने में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। इसके बावजूद वह लगातार पेशी से बच रहा था। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी की, ताकि आरोपी को अदालत के आदेश की जानकारी दी जा सके। घर और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया नोटिस पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय से जारी आदेश पढ़कर सुनाया। इसके बाद घर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर आदेश की प्रतियां चस्पा की गईं और मुनादी कराई गई। पुलिस ने निर्धारित अवधि में न्यायालय के सामने पेश होने को कहा है। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत की गई। इसके अंतर्गत कानूनी शर्तें पूरी होने पर फरार व्यक्ति के खिलाफ उद्घोषणा जारी की जा सकती है। निर्धारित समय में पेश नहीं होने पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई हो सकती है। फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। डीसीपी पश्चिम और एडीसीपी पश्चिम के निर्देशन तथा एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में बिठूर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूनिवर्सिटी से लौट रहे दो भाइयों पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला:जान बचाकर भागे भाई, आरोपियों ने कार तोड़ी; 3 नामजद पर केस दर्ज
    Next Article
    नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई:हार्ट की नस में खून का थक्का जमने से आया था हार्ट अटैक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment