Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गर्मी का 18 साल का रिकॉर्ड टूटा:अप्रैल में मई-जून जैसी तपिश, 41.7°C तक पहुंचा पारा; तेज धूप और लू के थपेड़ों से परेशानी

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में इस बार अप्रैल का महीना ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी का एहसास करा रहा है। लगातार बढ़ते तापमान ने बीते 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को सीएसए के वेदर स्टेशन में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। इससे पहले वर्ष 2008 में अप्रैल में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जिसके बाद इतने उच्च स्तर तक पारा नहीं गया था। इसके अलावा एयरफोर्स स्टेशन पर पारा 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन लू चलने की संभावना है। सुबह से ही तपा रही तेज धूप सुबह से ही तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह 7 बजे के बाद ही धूप की तीव्रता महसूस होने लगती है, जिससे दिन चढ़ने के साथ गर्मी और भी विकराल रूप ले लेती है। दोपहर में चलने वाली गर्म हवाएं और लू के थपेड़े आमजन के लिए मुसीबत बन रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि दिन के समय बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा—मानो आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप से बचने के लिए लोग टोपी, गमछा व चश्मा खरीद रहे हैं। रात में भी राहत नहीं रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रातें भी अब गर्म महसूस होने लगी हैं। लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। दो से तीन तपाएगी धूप मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह से तापमान में वृद्धि जारी रहेगी और गर्मी पड़ती रहेगी। वातावरण में नमी बढ़ने से हीट इंडेक्स बढ़ सकते हैं। 27 व 28 अप्रैल को बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरेंगे। हीट वेव व गर्मी से बचने के उपाय हीट स्ट्रोक के लक्षण को पहचानें बीते दिनों का तापमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 11 अप्रैल 20.2 34.9 12 अप्रैल 18.2 35.6 13 अप्रैल 19.0 36.0 14 अप्रैल 16.8 37.2 15 अप्रैल 20.2 40.4 16 अप्रैल 18.8 39.0 17 अप्रैल 19.0 41.0 18 अप्रैल 20.8 40.0 19 अप्रैल 20.8 40.9 20 अप्रैल 21.0 41.0 21 अप्रैल 22.0 40.0 22 अप्रैल 22.4 40.9 23 अप्रैल 21.8 41.0 24 अप्रैल 20.0 41.7 (सोर्स - सीएसए) मौसम पूर्वानुमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 25 अप्रैल 24.0 43.0 26 अप्रैल 26.0 44.0 27 अप्रैल 26.0 44.0 28 अप्रैल 26.0 43.0 29 अप्रैल 24.0 41.0 30 अप्रैल 24.0 40.0 (सोर्स - आईएमडी) बीते सालों का तापमान साल - न्यूनतम - अधिकतम 2025 21.1 38 2024 21.1 38.4 2023 19.1 35.2 2022 20.8 41 2021 20.2 38.8 2020 20.1 36.0 2019 21.4 38 2018 21.4 37.5 2017 22.5 39 2016 22.2 40.2 (सोर्स - सीएसए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट:सीजन में पहली बार पारा 45°C पार; कल से बारिश के आसार
    Next Article
    कृषि विश्वविद्यालय के शोध से बदलेगी बागवानी की तस्वीर:पहाड़ों के बजाय अब पूर्वाचल में होगी आलूबुखारा की खेती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment