Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गैस किल्लत की 1000 शिकायतें:जिला पूर्ति अधिकारी बोले- 500 का समाधान किया, कालाबाजारी में 10 पर FIR; 150 सिलेंडर जब्त

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गहराए गैस संकट के बीच आम जनता की परेशानी बढ़ गई है। गैस किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) राकेश कुमार खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में 1 हजार शिकायतें मिल चुकी हैं। करीब 500 शिकायतों का समाधान हो गया है। टीमों को फील्ड में उतारकर कार्रवाई की जा रही है। दैनिक भास्कर से बातचीत में DSO ने बताया- अब तक हुई छापेमारी में 110 से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। 40 से 50 कमर्शियल सिलेंडर जब्त हुए हैं। 10 लोगों के खिलाफ अलग-अलग क्षेत्रों में FIR दर्ज कराई गई है। सवाल: कंट्रोल रूम में अब तक कितनी शिकायतें आई हैं? जवाब: अब तक करीब 1000 शिकायतें आ चुकी हैं। हमने एक रजिस्टर बनाकर सभी शिकायतों का रिकॉर्ड रखा है। लगभग 50% शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है, बाकी पर काम जारी है। सवाल: सबसे ज्यादा शिकायत किस बात की आ रही है? जवाब: लोगों की सबसे बड़ी समस्या है कि बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही। मैसेज आ जाता है, लेकिन सिलेंडर घर नहीं पहुंचता। हम लोगों से धैर्य रखने की अपील कर रहे हैं और जरूरी मामलों में तुरंत कार्रवाई भी कर रहे हैं। सवाल: फील्ड में आपकी टीमें कैसे काम कर रही हैं? जवाब: पूरे जिले को जोन में बांटा गया है। शहर में 11 टीमें और ग्रामीण क्षेत्रों में 4 टीमें काम कर रही हैं। हर टीम में इंस्पेक्टर, एआरओ और स्टाफ शामिल है। मैं खुद और एडीएम भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जहां भी गड़बड़ी की सूचना मिलती है, तुरंत छापा मारा जाता है। सवाल: क्या कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है? जवाब: हां, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। 4 टीमें 6-6 घंटे की शिफ्ट में काम कर रही हैं। कोशिश है कि कोई भी शिकायत अनसुनी न रहे। सामान्य तौर पर डिलीवरी में 4 से 6 दिन का समय लग रहा है। सवाल: कालाबाजारी पर क्या कार्रवाई की गई है? जवाब: छापेमारी में अब तक 110 से ज्यादा घरेलू सिलेंडर और 40-50 कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। सवाल: आगे क्या रणनीति है? जवाब: हमारी प्राथमिकता है कि सप्लाई चेन को सुचारू रखा जाए और हर जरूरतमंद तक गैस पहुंचे। इसके लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ससुर पर गाली-गलौज, धमकी देने का आरोप:महिला ने SSP से शिकायत की, ड्रग्स बेचने और आपराधिक इतिहास का भी जिक्र
    Next Article
    आजमगढ़ में ड्रमों में लोग ले जा रहे पेट्रोल-डीजल:बोले-तेल की किल्लत न हो, इसलिए पहले से ही तैयारी कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment