Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:परिवार छत पर सोता रहा, जेवर-नकदी लेकर चोर फरार; पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के गणेशीपुर गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान पार कर दिया। चोर दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुसे और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर जेवर व नगदी लेकर फरार हो गए, जबकि पूरा परिवार छत पर सोता रहा। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अखिलेश पासवान ने बताया कि वह रात करीब एक बजे बारात से लौटकर घर आए और कपड़े बदलकर छत पर सो गए। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे दिया। रात में खेतों की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों ने एक छोटी चार पहिया गाड़ी और एक बाइक को गांव से निकलते देखा, लेकिन उस समय किसी ने संदेह नहीं किया। सुबह करीब पांच बजे अखिलेश की पत्नी मधु जब छत से नीचे आईं तो दरवाजे का ताला कटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी में रखे दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, पायल, एक जोड़ी सोने की झुमकी और करीब 15 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर परिजन नीचे पहुंचे और बिखरा सामान देखकर परेशान हो गए। इसके बाद अखिलेश ने साढ़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया- तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में SDM-तहसीलदार का छापा, 700 बोरी गेहूं जब्त:व्यापारी के घर से सरकारी बोरियों में लद रहा था अनाज
    Next Article
    डिप्टी सीएम बोले- सपा तुष्टीकरण की राजनीति कर रही:कानपुर में अपर्णा यादव ने कहा- महिलाओं से जुड़े बिल का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment