Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में जागरूकता का संदेश देती पुलिस की बाइक रैली:पुलिस लाइन से फूलबाग तक गूंजी ‘मिशन शक्ति’ की आवाज

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को ‘मिशन शक्ति फेस 5.2’ के तहत महिला सशक्तिकरण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। रैली की शुरुआत पुलिस लाइन परिसर से हुई, जिसमें महिला आरक्षी, महिला उपनिरीक्षक सहित बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ये रैली फूलबाग से पुलिस कमिशनरेट ऑफिस तक निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए फूलबाग में संपन्न हुई। रास्ते में कई स्थानों पर जागरूकता केंद्र स्थापित किए गए, जहां आमजन को महिला सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़े संदेश दिए गए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। करीब 200 महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी वाली इस रैली ने शहर में खास संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया महिला सशक्तिकरण से जुड़ी हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी गई। अफसरों ने बताया यदि किसी महिला को कोई दिक्कत है तो 112 पर कॉल कर सकते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में कल दिखेगी चंद्रमा-बृहस्पति की युति:बिना उपकरण के भी दिखेगा अद्भुत नजारा, रात में रहेगा सबसे शानदार दृश्य
    Next Article
    मेरठ में 7 साल तक मां को जिंदा दिखाकर ठगी:44 लाख का पेंशन घोटाला, बेटे पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर रकम हड़पने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment