Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कबाड़ और फर्नीचर गोदाम में भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू, 8 लाख का माल खाक

    1 hour ago

    1

    0

    बर्रा–7 में अवैध रूप से बसी झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ गोदाम में शुक्रवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। कबाड़ को अपनी चपेट में लेते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, लपटें उठती देख आसपास के इलाके में रहने वालों में अफरा-तफरी मच गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बर्रा-7 स्थित अवैध बस्ती में बने कबाड़ गोदाम में लगी आग गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि बर्रा सात स्थित खाली जमीन पर पांच मीटर के दायरे में लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके करीब 30 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ गोदाम बना रखे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे इलाकाई लोगों ने आग लगने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया, हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जूही में शार्ट सर्किट से लगी आग वहीं जूही थानाक्षेत्र के पापुलर धर्मकांटे के पास नौबस्ता के खाड़ेपु़र निवासी पप्पू शर्मा की श्री सद्गुरु गद्दा और फर्नीचर के नाम से दुकान व गोदाम हैं। शुक्रवार देर रात गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो गोदाम में पीछे की ओर से आग की लपटें उठ रही थी। इलाकाई लोगों की मदद से गोदाम में रखा सामान निकलवाने के साथ ही पुलिस और फायर को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग को काबू किया जा सका है। दुकानदार पप्पू का कहना है कि समय से जानकारी होने के कारण सिर्फ 8 लाख का माल की जलकर खाक हुआ। बाकी माल लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक के पति पर तमंचा तानने का आरोप:दो नामजद समेत कई पर केस, पूर्व विधायक बोले- आरोप बेबुनियाद; होली के दिन निगोही में हुआ विवाद
    Next Article
    मैनपुरी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:भाई ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया, शराब पीकर करता था मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment