Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कांग्रेस ने किया विरोध:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले की पीएम से निष्पक्ष जांच की मांग, घंटा घड़ियाल बजाकर किया प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती पर दर्ज मुकदमे को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तथा हाथों में घंटा, घड़ियाल और डमरू बजाकर विरोध जताया। जिला कलक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी बुधवार को जिला कांग्रेस ग्रामीण इकाई के कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। हाथों में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की तस्वीरें लेकर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्वामी जी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की टाइमिंग संदिग्ध है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। जिला अध्यक्ष बोले संदीप शुक्ला ने कहा कि जिस व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है, उसका स्वयं का अतीत विवादित रहा है। उनका आरोप है कि स्वामी जी लगातार गौ-हत्या के विरोध में आवाज उठाते रहे हैं तथा माघ मेले में बटुकों के साथ हुई मारपीट की घटना का भी विरोध कर रहे थे। ऐसे में यह मुकदमा उनकी आवाज दबाने के उद्देश्य से दर्ज कराया गया हो सकता है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस में भी इस मामले को लेकर शंका है और लोगों को आशंका है कि स्वामी जी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पीएम से जांच की मांग ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि इस प्रकरण की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मांग कि इस एसआईटी में उन राज्यों के अधिकारियों को शामिल किया जाए जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है, ताकि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से हो सके। उन्होंने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के अधिकारियों को शामिल करने की मांग की, जिससे सच्चाई सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताज महाेत्सव में आज सिंगर मधुबंती बागजी का शो:कलाकार ने गाए हैं 'आज की रात' और 'उई अम्मा' जैसे हिट गाने
    Next Article
    बहराइच में ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी थार:चालक समेत चार घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment