Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कांग्रेस और बीजेपी डीएम से मिले:सपा विधायक ने लिखा पत्र, फूलबाग अग्निकांड में पीड़ितों की मदद की मांग, बिजली विभाग की लापरवाही का लगाया आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के फूलबाग क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए शहर कांग्रेस और बीजेपी नेता ने डीएम से मुलाकात की। इसके अलावा सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने जिलाअधिकारी को पत्र लिख कर लपरवाही करने वालों पर कर्रवाई किए जाने व पीड़ितों के मुआवजा दिए जाने की मांग की। कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद त्रिपाठी व कई नेता शामिल रहे, इस दौरान बड़ी संख्या में पीड़ित परिवारों की महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी आपबीती प्रशासन के सामने रखी। कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि केस्को की लापरवाही के कारण यह भीषण आग लगी, जिससे कई दुकानदारों की आजीविका पूरी तरह खत्म हो गई। उन्होंने बताया कि कई परिवारों ने बेटियों की शादी के लिए 20 से 25 लाख रुपए तक नकद जमा कर रखे थे, जो आग में जलकर खाक हो गए। इसके अलावा फल, सब्जी और अन्य सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। शासन- प्रशासन से मदद की मांग उन्होंने कहा कि करीब 25 परिवार इस घटना से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन का दायित्व है कि वह संकट की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होकर हर संभव मदद करे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल 10 लाख रुपए का मुआवजा, आर्थिक सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें। नरेश त्रिपाठी, मुकेश वाल्मीकि, अजय श्रीवास्तव शीलू, पदम मोहन मिश्रा, किरण गुप्ता, विनोद अवस्थी, सुनील वाल्मीकि सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। वहीं, पीड़ित परिवारों में बबली, शशि, सोनी चौरसिया, सुनीता कश्यप, सनी कश्यप, राजकुमार कश्यप, दीपक, सुमन, ऊष्मा, रेनू जायसवाल, शशि वर्मा, किरण, रामदुलारी, राम कुमार गुप्ता, मैना देवी, माया देवी, प्रेम कश्यप, पप्पू, दीपक कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए। सपा विधायक ने लिखा डीएम को लिखा पत्र अग्निकांड को लेकर आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें अग्निकांड के कारणों की जांच और बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कराने की बात कही गई है। विधायक ने मांग की है कि लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अग्निकांड में पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाए। बीजेपी नेता ने पीडितो को भोजन दिया, डीएम से मुआवजे की मांग की फूलबाग अग्निकांड के बाद भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना में कई परिवारों का सब कुछ जल गया और कुछ लोग भूखे थे, जिनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कराई गई। इसके बाद पीड़ितों को साथ लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की गई। उन्होंने बताया कि सांसद रमेश अवस्थी को लगातार जानकारी दी गई, जिनके निर्देश पर अधिकारियों को राहत कार्य के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में पुनर्वास, मुआवजा और घायलों के मुफ्त इलाज की मांग की गई इसके बाद पीड़ितों को साथ लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की गई। उन्होंने बताया कि सांसद रमेश अवस्थी को लगातार जानकारी दी गई, सांसद रमेश ने जिलाअधिकारी कानपुर से फोन कर पीड़ितों के मदद किए जाने की बता कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा पहुंचे सीएम योगी, डीएम-एसपी नंगे पैर दौड़े:संतों ने किया स्वागत, संत मलूक दास के 452वीं जयंती समारोह में शामिल हुए
    Next Article
    मैनपुरी मनरेगा चौपाल में मजदूरों ने भुगतान-काम पर जताई नाराजगी:कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, 400 रुपए मजदूरी की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment