Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ट्रेन से कटकर जान दी:खेत में मचान पर मिला था विवाहिता का शव, 2 दिन से था फरार

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में रविवार की रात में विवाहिता की हत्या के बाद प्रेमी ने सोमवार को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जहां नागेंद्र कोल (32) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत नूनौटी गांव का है। इससे पहले सोमवार को अहरौरा थाना क्षेत्र के बरही गांव स्थित बेचूबीर बाबा के सामने दमही पहाड़ी के पास गेहूं के खेत में बने मचान पर रेखा देवी कोल (35) का शव बरामद हुआ था। वह जंगल महाल क्षेत्र की निवासी थीं। खेत की रखवाली करने गई थी, सुबह मिला शव परिजनों के अनुसार रेखा देवी रविवार शाम खेत की निगरानी के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। सोमवार सुबह खेत पहुंचे एक ग्रामीण ने मचान के पास उनका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप मृतका के परिजनों ने गांव के ही नागेंद्र कोल पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना है कि रेखा और नागेंद्र के बीच प्रेम संबंध था। वह पहले भी नागेंद्र के साथ घर छोड़कर जा चुकी थी। इसी आधार पर पुलिस नागेंद्र की तलाश कर रही थी। तलाश के बीच मिला आरोपी का शव परिजनों के मुताबिक नागेंद्र 5 अप्रैल की शाम घर से निकला था और इसके बाद लापता हो गया। अब उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्रारंभिक तौर पर उसकी मौत ट्रेन से कटने से मानी जा रही है। नागेंद्र मजदूरी कर परिवार चलाता था, उसकी एक बेटी है। पत्नी से वर्षों पहले अलगाव हो चुका था। रेखा देवी के दो बच्चे (14 वर्षीय बेटा, 11 वर्षीय बेटी) ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में दोपहर से लेकर शाम तक रुककर बारिश:16 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल रही, टेम्प्रेचर 28.5°C
    Next Article
    सहारनपुर में खतरनाक बाइक स्टंट करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने बाइक सीज कर आरोपी पर केस दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment