Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कांग्रेस-सपा नेता हाउस अरेस्ट:दिल्ली में अखिलेश और राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद किया था प्रदर्शन

    6 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कानपुर में मंगलवार रात कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को प्रदर्शन के आह्वान पर पार्टी के कई नेताओं को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस सुबह कांग्रेस महानगर जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विकास अवस्थी और प्रदेश महासचिव जेपी पाल के आवास पहुंची। इसके अलावा यूथ कांग्रेस नेता प्रभाकर पांडेय और ग्रामीण जिलाध्यक्ष अमित पांडेय को भी उनके घर पर ही रखा गया। इसी तरह से सपा नेता अर्पित यादव और विनय गुप्ता को भी आवस में ही हाउस अरेस्ट किया गया। महानगर जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने फोटो जारी कर दावा किया कि कांग्रेस ने बुधवार को स्मार्ट मीटर और दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम घोषित किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी अपना विरोध दर्ज कराएगी और किसी भी तरह जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखेगी। समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया। सपा नेता अर्पित यादव और विनय गुप्ता के आवस पर पुलिस पहुंच गई। मंगलवार रात को अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के बाद कानपु में सपा ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया था। वहीं, पुलिस की ओर से एहतियातन कार्रवाई करते हुए नेताओं को घरों पर ही रोक दिया गया, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा:यूपी में ओबीसी वर्ग पर अत्याचार रोकने की मांग की, आरोप- भाजपा कार्यकाल में बढ़ा सामंतवाद
    Next Article
    'बुरे वक्त की साथी और बच्चों की मां...', संजय दत्त ने खास अंदाज में दी पत्नी मान्यता को जन्मदिन की बधाई, Photos

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment