Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में खड़े डंपर में टकराई बस:55 तीर्थ यात्री घायल; नासिक के 2 श्रद्धालुओं की मौत; रेस्क्यू की तस्वीरें देखिए

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर में इटावा हाईवे पर पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार टूरिस्ट बस खड़े डंपर में घुस गई। बस में बस में 57 तीर्थ यात्री सवार थे। इनमें से दो की मौत हो गई। वहीं, 55 तीर्थ यात्री घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बस नासिक से चलकर अयोध्या होते हुए नेपाल के लिए जा रही थी। नासिक की रहने वाली 60 वर्षीय भागीरथी की और विनोद यादव उर्फ मनोज की मौत हुई है। हैलट के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष साहू ने बताया कि घायल वृद्धा को जब हैलट लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, नासिक के गांव कुमारी के रहने वाले मनोज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस्पात नगर के सामने पुल के ऊपर हादसा हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही पनकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कल्याणपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद सभी घायलों को हैलट रेफर कर दिया गया। 5 तस्वीरें देखिए- खड़े डंपर में तेज रफ्तार बस के घुसने से हुआ हादसा पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मंगलवार भोर में कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही टूरिस्ट बस हाईवे पर हाईवे पर खराब होने के बाद खड़े डंपर में घुस गई। इससे बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। इसके पीछे दो कंटेनर और एक ट्रक भी टकरा गए, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पनकी थाने सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज हैलट में जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों के परिवारीजनों को फोन पर हादसे की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग तीर्थयात्री थे और दर्शन के लिए जा रहे थे। घायल बोले- ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ हादसे में घायलों ने बताया- गुरुवार को वह 10 दिन के टूर पर महाराष्ट्र से निकले थे। शुक्रवार को उज्जैन महाकाल में दर्शन करने के बाद दोपहर 12:30 बजे वहां से निकले। रात 1:30 बजे भिंड में होटल में खाना खाकर निकले। शनिवार सुबह कानपुर में पनकी हाईवे पर चाय पी। फिर आगे बढ़े तो इस्पात नगर पुल पर हादसा हो गया। घायलों ने ड्राइवर को झपकी आने से हादसे की आशंका जताई है। हैलट में 53 घायल भर्ती है, जबकि 3 घायल कांशीराम में भर्ती हैं। एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है। घायलों की हाल-चाल पूछने के लिए सीएमओ हरि दत्त नेमी, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेक, डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव हैलट पहुंचे। घायल सारिका शरण, मुरलीधर, विद्या सावंत, नंदू, भास्कर चौधरी, संगीता चौधरी, सिंधु घुमरे, सूरज, विलास, मीराबाई, अलका, मंदा, सरला ने दैनिक भास्कर से बातचीत में पूरी कहानी बताई। एडीएम सिटी राजेश कुमार ने हैलट पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। हादसे की जानकारी पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एआरटीओ कहकशां खातून ने बताया कि घायलों के पूरी तरह से स्वस्थ्य होने के बाद यात्रियों को उनके घर भेजने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। रेस्क्यू की 6 तस्वीरें देखिए- अब आखिरी में हैलट में एडमिट 54 घायलों की लिस्ट देखिए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप-वंशिका की शादी की रस्में जारी:कोलकाता के फूलों से सजा मंडप; थोड़ी देर में विंटेज कार में निकलेगी बारात
    Next Article
    थाने में SHO ने लड़की से की बदसलूकी:प्रयागराज में बोले- तू हमें सिखाएगी, मारकर नाक फोड़ देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment