Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने में SHO ने लड़की से की बदसलूकी:प्रयागराज में बोले- तू हमें सिखाएगी, मारकर नाक फोड़ देंगे

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 19 साल की लड़की ने थाने के SHO पर बदसलूकी का आरोप लगाया। उसने कहा- अवैध कब्जे की फरियाद लेकर गई थी। थाने में एसएचओ ने गाली देते हुए कहा कि तू हमें सिखाएगी। मारकर तेरी नाक फोड़ देंगे। लड़की का कहना है कि उसने पूरी घटना का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया है। जिसमें एसएचओ गाली-गलौज कर रहे हैं। एसएचओ कृष्णमोहन सिंह ने कहा कि ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। जबकि अफसरों ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब पढ़िए पूरा मामला… लड़की ने कहा- 1995 में मेरे दादा के नाम खीरी ग्रामसभा की एक जमीन का पट्‌टा हुआ था। इस पर हम लोग तब से रहते चले आ रहे हैं। कुछ लोगों ने मेरे 85 साल के दादा को बहका कर जमीन का बैनामा करा लिया। जबकि पट्‌टे की जमीन न खरीदी जा सकती है और न ही बेची जा सकती है। गलत तरीके से बैनामा कराने के बाद 27 फरवरी को संबंधित पक्ष मेरे घर पर चढ़ आया। मुझसे और मेरे परिवार वालों से गाली-गलौज और मारपीट की। मेरे साथ छेड़छाड़ भी की गई। इसकी शिकायत लेकर मैं पुलिस के पास गई। इस दौरान लालतारा चौकी पर एसएचओ कृष्णमोहन सिंह मिले, लेकिन उन्होंने मेरी बात ही नहीं सुनी। उल्टा मुझे ही थाने ले गए और रास्ते में गाड़ी के अंदर मुझे गालियां दी और मारपीट की। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। अब पढ़िए ऑडियो की बातचीत… SHO : तू हमें पढ़इबू। मारकरके नाक फोड़ देइब.... ( तू हमे पढ़ाएगी, मार कर नाक तोड़ देंगे) युवती: सर, गाली मत दीजिए सर SHO: तब का तोर आरती उतारीं ( तब क्या तुम्हारी आरती उतारें) युवती: गाली क्यों दे रहे हैं आप? SHO: बदतमीजी हमसे मत करना युवती: हम आपसे बदतमीजी से क्या बोले हैं? आप मारना... हम भी कानून जानते हैं। SHO: कानून तोहरे... घुसा देब (कानून तेरे की घुसा देंगे) युवती: देख लीजिए SHO: कानून तुम्हारे... डाल दूंगा, बुड्‌ढा... यहां से लेकर अधिकारियों तक रोज जा रहा है। युवती: हम भी तो आए हैं, आपके पास SHO: नौ दिन की लइकी है…जेतना हमार... तोर उमर न होई उतना। (नौ दिन की लड़की है। जितनी तेरी उम्र है, जितना हमार… है, उतनी तेरी उम्र नहीं होगी।) जांच शुरू कराई गई मामले में डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया- जांच के आदेश दिए गए हैं। एसीपी कौंधियारा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दादा ने युवती पर भी कराया है केस मामले में एक खास बात यह है कि आरोप लगाने वाली युवती पर उसके ही दादा ने मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 27 फरवरी की शाम 5 बजे के करीब खीरी थाने में मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने के आरोप में एफआईआर लिखी गई है। इसमें युवती के साथ ही उसके भाई और मां को भी आरोपी बनाया गया है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें…. ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे संभल में CO कुलदीप कुमार का 'जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में खड़े डंपर में टकराई बस:55 तीर्थ यात्री घायल; नासिक के 2 श्रद्धालुओं की मौत; रेस्क्यू की तस्वीरें देखिए
    Next Article
    जुड़वा बच्चियों के शव डस्टबिन के पास फेंके:बलिया में मां ने भी दम तोड़ा, ऑपरेशन से पहले 60 हजार जमा कराए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment