Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में लेक्चरर की पत्नी की हत्या का खुलासा:क्राइम पेट्रोल देखकर बनाया प्लान, आरोपी गिरफ्तार; 27 लाख के जेवर बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर पुलिस ने कल्याणपुर में लेक्चरर की पत्नी की हत्या के बाद हुई लूटपाट की वारदात का शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी ईशू शर्मा उर्फ आर्यन (19) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कम समय में बड़ा आदमी बनना चाहता था। उसे क्राइम पेट्रोल जैसे अपराध आधारित सीरियल देखने का शौक था। उसने इसी सीरियल से आइडिया लेकर वारदात की योजना बनाई। वह महिला के घर में घुसा और लेक्चरर की पत्नी की हत्या करने के बाद करीब 27 लाख रुपए के जेवरात लूटकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस तरह की वारदात में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। साथ ही उसने अकेले ही पूरी वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि उसे लगता था कि अकेले अपराध करने पर पकड़े जाने की संभावना कम होती है। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आरोपी के घर तक पहुंच गई। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए पूरे जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। अब जानिए आरोपी ने क्या बताया? आरोपी ने मोबाइल और गाड़ी का इस्तेमाल नहीं किया डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने शनिवार को बताया- 23 अप्रैल को कल्याणपुर के आवास विकास-1 में रहने वाले लेक्चरर हरेन्द्र सिंह की पत्नी निर्मला (55) की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बदमाश घर में रखे करीब 27 लाख रुपए के जेवरात लूटकर फरार हो गया था। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में भगवा गमछा ओढ़े एक युवक घर से निकलते हुए कैद हुआ था। इसी आधार पर हत्यारोपी की तलाश के लिए 12 टीमें गठित की गईं। जांच में जुटी पुलिस की अलग-अलग 12 टीमों ने करीब तीन दिन के भीतर 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान आरोपी भगवा गमछा ओढ़कर अपने घर में दाखिल होता दिखाई दिया, जिससे पुलिस उसकी पहचान तक पहुंच गई। कद-काठी और हुलिए के आधार पर पुलिस ने गणेश नगर, नमक फैक्ट्री के पास रहने वाले ईशू शर्मा उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मां कैंसर से पीड़ित डीसीपी ने बताया कि ईशू शर्मा उर्फ आर्यन मूल रूप से कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरियनपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह अपने माउथ कैंसर से पीड़ित पिता और मां के साथ गणेश नगर में किराए के कमरे में रह रहा था, जबकि उसके दो भाई और एक बहन गांव में ही रहते हैं। पूछताछ के दौरान पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, क्योंकि वह वारदात के समय अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था। इससे उसकी लोकेशन भी घटनास्थल से मेल नहीं खा रही थी। हालांकि पुलिस ने भगवा गमछे, कपड़ों, कद-काठी और हुलिये के आधार पर पहचान पुख्ता कर ली। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो कुछ ही देर में वह टूट गया। कम समय में बड़ा आदमी बनना चाहता था आरोपी ने बताया कि वह कम समय में बड़ा आदमी बनना चाहता था। उसने सिर्फ इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। इसके चलते उसे मजदूरी के अलावा कोई बड़ी नौकरी मिलने की संभावना नहीं थी। उसने यह भी बताया कि उसे क्राइम पेट्रोल समेत अन्य अपराध आधारित सीरियल देखने का शौक था। वहीं से उसे इस वारदात का आइडिया मिला। ड्रोन गिरने का बहाना बनाकर घर में घुसा ईशू ने बताया कि वह पहले इसी मोहल्ले में रह चुका था और उसे पता था कि उस घर में बुजुर्ग दंपति अकेले रहते हैं। उसने ड्रोन छत पर गिरने का बहाना बनाकर घर में प्रवेश किया और छत तक भी गया। इसी दौरान उसने देखा कि घर में सिर्फ निर्मला देवी अकेली थीं। उसने पहले उनका गला दबाया और फिर चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अलमारी की तलाशी ली। एक लॉकर पहले से खुला था, जबकि दूसरे लॉकर की चाबी उसे कमरे में ही मिल गई। उसने दोनों लॉकरों से पूरे जेवरात निकालकर एक झोले में भर लिए। वारदात के बाद आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर गमछा डाल लिया और पैदल ही अपने घर पहुंचा, ताकि कोई उसे ट्रेस न कर सके। हत्याकांड कबूल करने के बाद पुलिस ने उसके घर से लूटे गए पूरे जेवरात बरामद कर लिए। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। टॉयलेट के पाइप में छिपाए थे जेवर डीसीपी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा होने के बाद भी आरोपी जेवरात के बारे में कुछ नहीं बता रहा था। पुलिस उसे मौके पर लेकर गई और सख्ती से पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसने छत पर बने टॉयलेट के पाइप में ज्वैलरी छिपा रखी है। उसने कपड़े की पोटली में जेवर बांधकर तार से बांधा था और उसे पाइप के भीतर लटका दिया था। पुलिस ने तार खींचकर पोटली बाहर निकाली, जिसमें पूरे जेवरात बरामद हो गए। दोनों की हत्या करने का था प्लान पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले उसी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। बैट-बॉल खेलने के दौरान कई बार गेंद उस घर में चली जाती थी, इसलिए वह वहां पहले भी जा चुका था। उसे पता था कि घर में सिर्फ बुजुर्ग दंपति रहते हैं। इसी वजह से उसने दोनों की हत्या कर लूटपाट की साजिश रची थी। वह ड्रोन गिरने का बहाना बनाकर घर में दाखिल हुआ, लेकिन संयोग से लेक्चरर हरेन्द्र सिंह कुछ सामान लेने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर उसने निर्मला देवी की हत्या की और लूटपाट कर फरार हो गया। ये ज्वैलरी हुई बरामद
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत:ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा, बाइक को मारी टक्कर
    Next Article
    ककोड़ फायरिंग मामले में दो दरोगा निलंबित:दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई थी, वीडियो सामने आने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment