Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में लव अफेयर में युवक ने फांसी लगाई:पास में टूटा मोबाइल पड़ा था, घर में अकेला था; बगल के गांव की लड़की से बात करता था

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 22 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजन घर लौटे और कमरे में युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के बिनगंवा निवासी किसान राजू पासवान ने बताया कि शनिवार को वह पत्नी की दवा दिलाने शहर गए थे। छोटा बेटा गोपी बाहर था और बेटियां खेत गई थीं। बड़ा बेटा विशाल (22) घर पर अकेला था। देर शाम जब बेटी आरुषि घर पहुंची तो कमरे में धन्नी के सहारे भाई का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। पास में ही विशाल का टूटा हुआ मोबाइल फोन पड़ा मिला। 2 तस्वीरें देखिए- परिजनों के मुताबिक, विशाल का पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों लंबे समय से फोन पर बातचीत करते थे। परिवार को जानकारी होने पर शादी की बात भी रखी गई थी, लेकिन युवती के परिजनों ने इनकार कर दिया था। आरोप है कि शनिवार को दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ, जिसके बाद विशाल ने मोबाइल तोड़ दिया और फंदे पर झूल गया। पुलिस कर रही हर पहलू की जांच घटना की सूचना पर 112 के माध्यम से पुलिस पहुंची। सेन पश्चिमपारा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध का मामला सामने आया है। मृतक का मोबाइल टूटा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:मामा के घर आया था युवक, प्रयागराज में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    दंपती के खातों से 18 लाख रुपए की ठगी:बुलंदशहर में डॉक्टर अपॉइंटमेंट ऐप डाउनलोड कराकर साइबर अपराधियों ने किया घोटाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment