Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महिला को हिरासत में लेकर 3 दिन पीटा:मसाला कारोबारी ने चोरी की शिकायत की थी, परिजन बोले- पिटाई से हालत बिगड़ी

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर में हुई एक चोरी के मामले में तीन दिन तक महिला को हिरासत में लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित मोहल्ले और परिजनों ने चौकी पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने के बाद फजलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सूचना पर एसीपी स्वरूप नगर मौके पर पहुंची और बातचीत कर उसके बयान दर्ज किए हैं। मामला फजलगंज थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर पांच चौकी इलाके का है। सोमवार को पूछताछ के नाम पर पुलिस ने हिरासत में लिया था काकादेव थाना क्षेत्र के राजापुरवा निवासी छाया घरों में चौका बर्तन का काम करती हैं। पति राजेश की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी दो बेटियां नव्या और प्रज्ञा है। दो माह पहले ही छाया ने नानक मसाले वालों के यहां पर काम शुरू किया था। उन्होंने छाया पर चोरी का आरोप लगाते हुए फजलगंज थाने में शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद सोमवार को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करते हुए मारपीट की। आरोप है की चौकी इंचार्ज सचिन सागर व एक महिला पुलिस कर्मी ने छाया के साथ मारपीट की। हालत बिगड़ने पर परिजन और परिचितों ने चौकी पहुंचकर हंगामा किया। अधिकारियों ने बंद कमरे में दर्ज किए पीड़िता के बयान परिजनों का कहना है कि महिला को बिना किसी ठोस आधार के तीन दिन से चौकी में रोक कर रखा गया। उसके साथ मारपीट की गई। हंगामे की सूचना पर एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री मौके पर पहुंची और पीड़िता से बंद कमरे में पूरी घटना की जानकारी ली। मामले में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि महिला ने अपराध स्वीकार कर तीन जगह पुलिस को माल बरामदगी के लिए ले गई थी, लेकिन चोरी का माल बरामद नहीं कराया। बुधवार को पीड़ित मसाला कारोबारी की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री को दी गई है। दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोला में सामूहिक फलाहार कार्यक्रम आयोजित:विनयशंकर बोले- मिल-बैठकर खाने से मिटती कटुता और सामाजिक सौहार्द बढ़ता है
    Next Article
    लूट की कोशिश में महिला को कार से कुचला:बदायूं पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment