Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महिला से चेन लूटने वाले का एनकांउटर:पैर में गोली लगी; मुठभेड़ के बाद पीड़ित पहुंची, हाथ जोड़कर बोली- सबक सिखाया... थैंक यू सर

    10 hours ago

    2

    0

    कानपुर में महिला सिविल डिफेंस कर्मी से मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दबोच लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद पीड़ित महिला मौके पर पहुंची और बदमाश की पहचान की। साथ ही डीसीपी ईस्ट के सामने हाथ जोड़कर बोली- सबक सिखाया, थैंक्यू सर। हालांकि गोली लगने के बाद बदमाश जमीन पर फिल्मी अंदाज में पड़ा रहा। उसके एक हाथ में तमंचा था जबकि दूसरा हाथ सिर के नीचे था। बता दें बदमाशों ने 21 मार्च को चकेरी इलाके में एक घंटे में 2 लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 21 मार्च की शाम वारदात अंजाम दी थी महिला सिविल डिफेंस कर्मी अनीता श्रीवास्तव मंगला विहार प्रथम न्यू पीएसी लाइन में रहती हैं। 21 मार्च को IIT के पास कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां से शाम 6 बजे लौटते समय मंगला विहार प्रथम में मामा पीसीओ के पास सड़क पार कर रही थी। अचानक से दूसरी तरफ से बाइक सवार दो लुटेरे आ गए। गले पर झपट्‌टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। इसके बाद मैंने डायल 112 पर लूट की सूचना दी। चकेरी थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं चकेरी थाना क्षेत्र में एक घंटे बाद करीब 7 बजे दूसरी महिला के साथ पर्स लूटने की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। चेन और पर्स लूट के बाद से हरकत में आई पुलिस चकेरी पुलिस ने चेन और पर्स लूट की घटना के बाद जांच पड़ताल तेज कर दी। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया- मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे चकेरी पुलिस को सूचना मिली कि सनिगवां के अलखनंदा रेलवे ओवरब्रिज के बाद दो बाइक सवार युवक लूट की फिराक में है। सूचना के बाद हरकत में आई चकेरी पुलिस ने घेराबंदी की। बाइक सवार बदमाशों को आता देख रूकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। इसके बाद पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को लगी। दोनों बाइक सवार आगे जाकर गिर गए। तभी पुलिस ने पीछे बैठे बदमाश को पकड़ लिया। जबकि बाइक चलाने वाला बदमाश भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने टीम ने आरोपी बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं गोली लगने के बाद एक बदमाश जमीन पर ही फिल्मी स्टाइल में हाथ सिर के पीछे लगाकर लेटा रहा। जबकि उसके एक हाथ में तमंचा था। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम बाबूपुरवा निवासी एहतिशाम और किदवई नगर निवासी रियान बताया है। एहतिशाम के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से लूटा हुआ मंगलसूत्र, एक तमंचा, दो खोखे कारतूस समेत एक बाइक बरामद की है। एनकाउंटर के बाद महिला से बदमाश की कराई पहचान डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया- एनकाउंटर के बाद लूट की शिकार सिविल महिला डिफेंसकर्मी अनीता श्रीवास्तव को मौके पर बुलाया गया। वह भी रात में लगभग 12 बजे पहुंचीं। यहां उन्होंने बदमाश की पहचान की। अनीता ने बताया कि घटना के समय एहतिशाम ने उनका मंगलसूत्र तोड़ा था, जबकि रियान बाइक चला रहा था। कहा- सर मेहनत की कमाई छीन ली थी, अब सबक मिला है, बहुत-बहुत धन्यवाद…। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया- घायल एहतिशाम को कांशीराम अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। आरोपियों ने घटना के दिन अनीता श्रीवास्तव से मंगलसूत्र लूटने के अलावा मंगला विहार प्रथम में भी एक महिला का पर्स लूटा था, जिसमें महिला का पर्स में रखा मोबाइल भी बरामद किया है। आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें यूपी में पाकिस्तान ने जासूसों का नेटवर्क फैलाया:500 रुपए में मंदिरों-रेलवे स्टेशनों की लोकेशन भेजी; VIDEO देखिए यूपी का गाजियाबाद इन दिनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के जासूसी नेटवर्क को लेकर सुर्खियों में है। कुछ ही दिनों में 21 संदिग्ध जासूसों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है। जांच में सामने आया है कि ये लोग बेहद शातिर तरीके से काम कर रहे थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता बोले- बेटा गद्दार हो तो सजा मिले:भाई की शादी में भी घर नहीं आया; जासूसी में पकड़ा गया प्रयागराज का एयरफोर्स कर्मी
    Next Article
    पूर्व मंत्री अंसार पहलवान मुस्कुराते दिखे; VIDEO:प्रयागराज में पेशी के दौरान जुटे समर्थक; कोल्ड स्टोरेज हादसे में 14 दिनों की जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment