Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में नजर आया रमजान का चांद:कल पहला रोजा, MLA नसीम सोलंकी बोलीं- तीन साल बाद खुशिंया घर लौंटी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार शाम रमजान मुबारक का चांद नजर आ गया। इसके साथ ही गुरुवार से मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखेंगे और शाम को इफ्तार होगा। शहर में 200 से ज्यादा जगहों पर आज से तरावीह की नमाज शुरू होगी। अलग-अलग मस्जिदों और स्थानों पर तरावीह अदा की जाएगी। चांद की तस्दीक के बाद बाजारों में भीड़ बढ़ गई। कल पहला रोजा गुरुवार को पहला रमजान रखा जाएगा। इबादत और बरकत के इस माह में मुसलमान पूरे महीने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान का चांद देखने के लिए लोग मस्जिदों और अपनी छतों पर शाम से ही इंतजार में थे। मुबारक चांद नजर आते ही लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। सपा विधायक नसीम सोलंकी ने सोशल मीडिया पर वीडियों जारी किया सीसामऊ से विधायक नसीम सोलंकी ने अपने पति पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में नसीम सोलंकी ने कानपुर और विधानसभा क्षेत्र की जनता को माह-ए-रमजान की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद रमजान के मौके पर घर में खुशियां आई हैं, क्योंकि इरफान सोलंकी आगजनी मामले में महाराजगंज जेल में तीन साल से बंद थे। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद इस बार इरफान सोलंकी रमजान के दौरान घर पर परिवार के साथ हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में युवक ने रिवाल्वर लहराया, VIDEO:सपा नेता ने पुलिस पर बिना कार्रवाई छोड़ने का आरोप लगाया, SO बोले- दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया
    Next Article
    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.17 करोड़ की ठगी:व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर कराया निवेश, 6 महीने तक झांसे में रखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment