Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ओयो होटल में मिला युवक का शव:बेड पर खून के निशान, पुलिस हिरासत में दो दोस्त

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र स्थित एक ओयो होटल के कमरे में 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। बेड पर खून के निशान भी पाए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के साथ आए दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है,जो बिंदकी में होटल मैनेजमेंट का काम करता था। शुक्रवार शाम संदीप अपनी ससुराल साढ़ थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव आया था। यहां से वह गांव के ही सर्वेश और आशीष के साथ किसी निजी काम से बाइक पर कानपुर गया था। शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे बिधनू थाना क्षेत्र के कठेरुआ स्थित क्षत्रिय पैलेस नामक ओयो होटल के कमरे में संदीप का शव बेड पर पड़ा मिला।कमरे में खून के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। होटल संचालक ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी,जिसके बाद जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात करीब 12 बजे बिधनू के रमईपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने तीनों की बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए थे। राहगीरों ने डायल112 पर पुलिस को सूचना भी दी थी,लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां केवल क्षतिग्रस्त बाइक मिली,तीनों युवक मौजूद नहीं थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार,तीनों युवक नशे की हालत में थे।वे अपनी बाइक मौके पर छोड़कर एक ऑटो से होटल पहुंचे और कमरा लेकर सो गए। पुलिस आशंका जता रही है कि सड़क हादसे में संदीप के सिर में लगी चोट के कारण ही उसकी मौत हुई होगी। शनिवार सुबह जब आशीष और सर्वेश नींद से जागे,तो उन्होंने संदीप को जगाने की कोशिश की। संदीप के मृत पाए जाने पर उन्होंने तुरंत होटल संचालक को सूचित किया,जिसने आगे पुलिस को बुलाया। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:ऑटो से उतरते समय बाइक ने टक्कर मारी, गलीचा फैक्ट्री में करता था काम
    Next Article
    स्मार्ट मीटर की शिकायतों पर डीएम सख्त:हर क्षेत्र में लगेंगे समाधान कैंप, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment