Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर की शिकायतों पर डीएम सख्त:हर क्षेत्र में लगेंगे समाधान कैंप, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती शिकायतों और विरोध के मद्देनजर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने इस दौरान प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, एसपी सिटी, अपर जिलाधिकारी विशु राजा और विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी खराबी, बिलिंग त्रुटियों और उपभोक्ताओं की अन्य शिकायतों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष समाधान कैंप आयोजित करें। इन कैंपों में उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) इन कैंपों में नियमित रूप से उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें। कैंपों के प्रभावी संचालन और शिकायतों के निस्तारण की निगरानी के लिए संबंधित उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को लगातार निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने ग्राम प्रधानों और कोटेदारों की भी जवाबदेही तय की। उन्होंने कहा कि वे जनता और विद्युत विभाग के बीच एक सेतु का कार्य करें, जागरूकता फैलाएं और उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति न बने। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के बीच अराजकता, अफवाह या भ्रम फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देगा। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मीटर संबंधी तकनीकी खराबी या बिलिंग शिकायतों को लंबित न रखा जाए। इसके बजाय, मौके पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा में यह भी सामने आया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें टूंडला क्षेत्र से प्राप्त हो रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ओयो होटल में मिला युवक का शव:बेड पर खून के निशान, पुलिस हिरासत में दो दोस्त
    Next Article
    बाराबंकी में पिकअप ने महिला को कुचला:सिद्धौर में दवा लेने जाते समय हादसा, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment