Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में प्राइवेट बसों की हाईवे पर चेकिंग:ट्रैफिक विभाग और आरटीओ ने "हाईवे हिप्रोसिस" की चालकों को दी जानकारी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में हाईवे पर यातायात विभाग और आरटीओ ने संयुक्त रूप से प्राईवेट बसों की सघन चेकिंग की। साथ ही हाईवे हाप्रोसिस की जानकारी दी, चेकिंग के दौरान अनियमितता करने वाले बस चालकों का का चालान किया गया। DCP ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार के निर्देशन पर मंगलवार रात भौती बाईपास चौराहा पर प्राइवेट बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह, एसीपी पनकी, एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही। अभियान के दौरान प्राइवेट बसों की सघन जांच की गई। इसमें वाहन के दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और ओवरलोडिंग की जांच की गई। खासतौर पर स्टेज कैरिज और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहनों की वैधता पर फोकस किया गया, ताकि वे निर्धारित नियमों के तहत ही संचालन करें। जांच में कई बसों में अनियमितताएं मिलीं, जिन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की गई। चालकों को किया जागरूक अभियान के दौरान वाहन चालकों को ‘हाईवे हिप्नोसिस’ के प्रति भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी तक लगातार ड्राइविंग करने से चालक सुस्ती की स्थिति में आ सकता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। चालकों को सलाह दी गई कि वे पर्याप्त नींद लेकर ही वाहन चलाएं, बीच-बीच में ब्रेक लें, थकान होने पर तुरंत वाहन रोकें और लंबी दूरी के लिए बसों में एक से अधिक चालक रखें। यातायात पुलिस ने अपील की है कि सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हर रोज 10 हजार सिलेंडरों की अतिरिक्त डिलीवरी:LPG किल्लत की अफवाह से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों के बाहर लंबी कतार
    Next Article
    लखनऊ-श्रीनगर सीधी उड़ान फिर शुरू होने की तैयारी:पहलगाम हमले के बाद बंद हुई सेवा, यात्रियों की मांग पर सर्वे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment