Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पोस्ट मास्टर ने किया सुसाइड:दोस्त के कमरे में पंखे से लटका मिला शव, हरियाणा के रहने वाले थे

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिल्हौर कस्बे के मुनीश्वर अवस्थी नगर मोहल्ले में हरियाणा निवासी एक पोस्ट आफिस कर्मचारी ने दोस्त के किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जनपद के गांव चेलावान, थाना कनेना निवासी 26 वर्षीय सौरभ शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के विरुहुन गांव स्थित डाकघर में ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम) पद पर तैनात थे। बताया गया कि वह दो दिन पूर्व घर वापस जाने के लिए बिल्हौर में रह रहे अपने मित्र और डाक विभाग कर्मचारी रोहित के कमरे पर आए थे। रोहित ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे दोनों ने साथ में भोजन किया। इसके बाद वह तीसरी मंजिल स्थित कमरे में सोने चले गए, जबकि सौरभ पढ़ाई करने की बात कहकर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चले गए। रविवार सुबह जब रोहित नीचे पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सौरभ पंखे के हुक से मफलर के सहारे फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना स्वजन को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में खेत में करंट लगने से युवक की मौत:चाचा के बेटे की शादी से पहले हुआ हादसा, परिवार में मातम
    Next Article
    नगर निगम ने आगरावासियों से जमकर वसूला टैक्स:118 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 123 करोड़ की वसूली, बनाया रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment