Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम ने आगरावासियों से जमकर वसूला टैक्स:118 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 123 करोड़ की वसूली, बनाया रिकॉर्ड

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा निर्धारित 118.76 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष निगम ने 123.27 करोड़ रुपये की वसूली करते हुए 103.79% उपलब्धि दर्ज की है। यह वर्ष 2024-25 में की गई 95.01 करोड़ से 28.26 करोड़ अधिक है। जबकि जलकल विभाग द्वारा जलकर के मद में 82.62 करोड़ के सापेक्ष 68.62 करोड़ की वसूली की गई जो लक्ष्य का 83.05% है। यह नगर निगम की अपेक्षा काफी कम है। कर-करेत्तर की तुलनात्मक रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम ने 141.84% की वसूली की, जबकि जलकल विभाग 106.72% ही वसूली कर सका है। किस जोन में कितनी वसूली जोनवार वसूली की जानकारी देते हुए सहायक नगरआयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया, ताजगंज जोन में 27.11 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 22.76 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जो 86.95% है। वहीं संपत्तियों के लक्ष्य 72,807 के मुकाबले 41,777 संपत्तियों से वसूली हुई, जो 57.38% रही। छत्ता जोन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 27.7 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 27.06 करोड़ रुपये की वसूली की, जो 97.68% है। संपत्तियों के मामले में 57,965 के लक्ष्य के सापेक्ष 34,835 संपत्तियों से वसूली की गई, जो 60.09% है। हरीपर्वत जोन ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। यहां 36.89 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 36.23 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो 98.21% है। संपत्तियों के लक्ष्य 97,208 के सापेक्ष 62,756 संपत्तियों से वसूली कर लगभग समान प्रतिशत हासिल किया गया। हालांकि लोहामंडी जोन का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। यहां 27.06 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले केवल 22.78 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो 84.18% हुई। संपत्तियों के स्तर पर 73,879 के लक्ष्य के सापेक्ष 46,086 संपत्तियों से वसूली कर 62.38% उपलब्धि दर्ज की गई। निगम की रणनीति जारी उन्होंने ने बताया कि वसूली को बढ़ाने के लिए नई सम्मिलित हुए क्षेत्र में आवासीय और अनावासी संपत्तियों कर निर्धारण के विशेष अभियान चलाए जाएंगे। बकायेदारों पर सख्ती के साथ-साथ डिजिटल भुगतान और जनजागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि आगामी वित्तीय वर्ष में लक्ष्य को और बेहतर हासिल किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पोस्ट मास्टर ने किया सुसाइड:दोस्त के कमरे में पंखे से लटका मिला शव, हरियाणा के रहने वाले थे
    Next Article
    एटा में पति से नाराज महिला टॉवर पर चढ़ी, VIDEO:100 फीट की ऊंचाई से कूदने की दी धमकी, डेढ़ घंटे चले ड्रामे के बाद उतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment