Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पति से झगड़े के बाद पत्नी का सुसाइड:फोन पर कहा- तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना, 6 महीने पहले लव मैरिज की थी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मी ने ड्यूटी पर गए पति को फोन कर कहा- मैं फांसी लगाने जा रही हूं। तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना। इसके बाद जब पति ने दोबारा कॉल की तो पत्नी ने फोन नहीं उठाया। फिर पति ने पड़ोस की महिला को भेजा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। छह महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। आठ मार्च को ही किराए पर कमरा लिया था। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना शिवली रोड की है। सिकंदरा से आकर किराए पर कमरा लिया था मूल रूप से सिकंदरा के रहने वाले मोहित कटियार अपनी पत्नी लक्ष्मी विश्वकर्मा (26) के साथ 8 मार्च को यहां किराए पर रहने आए थे। मोहित ड्राइवर है और उसने करीब 6 महीने पहले लक्ष्मी से लव मैरिज की थी। मोहित ने बताया- गुरुवार सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले पत्नी से कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। वह घर से ड्यूटी के लिए निकल आए। सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मी ने फोन कर कहा- मैं फांसी लगाने जा रही हूं। तुम अपनी जिंदगी में खुश रहना। इसके बाद जब मोहित ने दोबारा कॉल की तो पत्नी ने फोन नहीं उठा। पड़ोसी महिला ने खिड़की से देखा शव, पुलिस को दी सूचना पत्नी का फोन न उठने पर मोहित ने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मी की दोस्त पूजा को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। जब पूजा वहां पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर लक्ष्मी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी। फिर 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत कल्याणपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया- दंपति ने करीब 6 महीने पहले प्रेम विवाह किया था और हाल ही में यहां रहने आए थे। महिला द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिग्विजय ने अयोध्या में पहली बार किए रामलला के दर्शन:बोले- हम धर्म का उपयोग व्यवसाय और राजनीति के लिए नहीं करते
    Next Article
    सपाइयों ने मनाई सम्राट अशोक जयंती:फतेहपुर में चित्र पर पुष्प अर्पित कर जीवन पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment