Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी ने किया सुसाइड:कमरे से मिला सुसाइड नोट, लिखा- बुढ़ापे में सहारा नहीं; देहदान की इच्छा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार को एक रिटायर्ड एयरफोर्सकर्मी ने सुसाइड कर लिया। सुबह उनका शव घर की रेलिंग से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है- बुढ़ापे में अब कोई सहारा नहीं है, मेरी देहदान करने की इच्छा है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की शादी हुई थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अकेले रह रहे थे। उनकी देखभाल उनके भाई के बच्चे किया करते थे। यह घटना किदवईनगर के वाई-ब्लॉक की है। मकान की पहली मंजिल पर अकेले रहते थे मृतक की पहचान सुभाष चंद्र कनौडिया (82) के रूप में हुई है। वह एयरफोर्स में स्टोर सीनियर सुपरिटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त थे। सुभाष चंद्र कनौडिया अपने मकान की पहली मंजिल पर अकेले रहते थे। परिवार में उनके भाइयों के बच्चे ही उनकी देखरेख करते थे। भतीजे सुधीर कुमार ने बताया- सुभाष की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका तलाक हो गया था। इसके बाद वह अकेले रहने लगे। वह अक्सर इस बात को लेकर चिंतित रहते थे कि बुढ़ापे में अगर वह लाचार हो गए तो उनकी देखभाल कौन करेगा। स्कूल जाते समय भतीजी ने देखा शव बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे उनके बड़े भाई सुनील की बेटी पलक, जो रतनलालनगर के एक स्कूल में शिक्षिका है, स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान उसने पहली मंजिल की रेलिंग से बाबा का शव लटका देखा और चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कमरे से मिला सुसाइड नोट सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने स्वेच्छा से आत्महत्या करने और देहदान की इच्छा जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। --------------------------------- ये भी पढ़ें बस ने अर्टिगा को मारी टक्कर, 2 भाइयों-दोस्त की मौत:शाहजहांपुर में कार काटकर निकाले गए शव; होंडा सिटी खरीदने जा रहे थे शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बस ने आर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक, उसके फुफेरे भाई और एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क के किनारे गड्‌ढे पर लटक गई। जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एक्शन:दो ठिकानों पर छापेमारी 46 सिलेंडर बरामद, अवैध रूप से की जा रही थी रिफिलिंग-FIR
    Next Article
    जलेसर पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत विस्फोटक नष्ट:न्यायालय और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment