Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह बदला मौसम, बूंदाबादी शुरू:तेज हवाओं के साथ बादल छाए, पारा 33°C से गिरकर 24°C; गर्मी से राहत

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो हो गई। हल्की बूंदाबांदी से बारिश से लोग सड़क पर टहलते हूए नजर आए। अब शहर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं और फुहारों के साथ हुई। बीते दिनों जहां तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद पारा गिरकर करीब 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। ठंडी हवाओं ने बदला माहौल सुबह-सुबह चली तेज हवाओं ने शहर के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। लोग सड़कों पर निकल कर हल्की नमी और ठंडक महसूस कर रहे है। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इस सुहावने मौसम का आनंद लिया। गर्मी और उमस से मिली राहत पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, हालत इस कदर थी, पारा 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। लेकिन आज की बूंदाबांदी ने राहत पहुंचाई है। अब मौसम 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम सुहावना होने से लोगों के चेहरे पर भी राहत साफ नजर आई। आगे भी राहत के आसार मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में हल्के बादल और हवाओं का असर बना रह सकता है। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को राहत मिलती रहेगी। फिलहाल, अचानक बदले मौसम ने कानपुर वासियों को बड़ी राहत दी है और गर्मी से कुछ समय के लिए निजात दिलाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट:50-60KM की रफ्तार से चली हवा,3 डिग्री तापमान में आई गिरावट
    Next Article
    आजमगढ़ में मौसम का मिजाज बदला:आसमान में छाए काले बादल बारिश की संभावना, 7 डिग्री गिरा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment