Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में संगीत टीचर से रेप:हिंदू बनकर फंसाया, प्रेग्नेंट होने पर ईसाई धर्म अपनाने का बनाया दबाव; विरोध पर कराया गर्भपात

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक क्रिश्चियन युवक ने पहचान छिपाकर एक हिंदू संगीत टीचर को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक हिंदू बनकर उसके साथ 2 साल तक रिलेशनशिप में रहा। जब टीचर गर्भवती हो गई तो उसने युवक से शादी के लिए कहा। इस पर उसने कहा कि वह ठाकुर है और अपनी जुबान से नहीं पलटेगा। कुछ दिन बाद युवक उस पर क्रिश्चियन धर्म अपनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर उसने हत्या करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने युवक के परिजनों से शिकायत की। परिजनों ने उसे धमकाकर एक मकान में बंद कर दिया। इस दौरान युवक के पिता और भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट भी की। युवक के परिजनों ने दवाएं देकर उसका गर्भपात करवा दिया। सोमवार को युवती थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कर्नलगंज थानाक्षेत्र की है। 2017 में पीड़िता की युवक से हुई मुलाकात बारादेवी निवासी युवती ने बताया- मैं ग्वालटोली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में संगीत की टीचर हूं। साल 2017 में मेरी मुलाकात चुन्नीगंज निवासी अभिषेक सिंह उर्फ रौनी से हुई थी। अभिषेक गिटार बजाता था। इस दौरान कई कार्यक्रमों में उससे मुलाकात होती रही। साल 2023 में अभिषेक से मेरी बातचीत शुरू हो गई और आरोपी ने मुझसे शादी का झांसा दिया। इस दौरान वह मेरा शारीरिक शोषण करता रहा। मई 2025 में जब मुझे पता चला कि मैं 1 माह की गर्भवती हूं, तो मैंने अभिषेक से शादी करने को कहा। इस पर उसने कहा कि वह ठाकुर है और अपनी जबान से नहीं पलटेगा। गर्भपात का बनाया दबाव उसने मुझ पर गर्भपात का दबाव बनाया, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने मारपीट कर हत्या की धमकी दी। आरोपी ने बताया कि वह ठाकुर नहीं, बल्कि इसाई है और उसका असली नाम अभिषेक क्लाउडियस उर्फ रौनी है। उसने धमकी दी कि यदि मैंने उसकी बात नहीं मानी तो वह मेरे परिवार की बदनामी कर देगा। इसके बाद आरोपियों ने मुझे अपने घर में बंद कर लिया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए मुझे अपने घर में रहने के लिए मजबूर कर दिया। पिता और भाई ने भी किया दुष्कर्म इस दौरान अभिषेक के पिता अखिलेश, मां रीता, बहनें नेहा और रुचि, भांजा सैम, भाई सनी, भाभी चिया और दोस्त मोनू गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट करते थे। आरोपियों ने मेरे पेट में लातें मारीं और दवाएं खिलाकर मेरा गर्भपात करवा दिया। इस दौरान अभिषेक घर से गायब रहने लगा और उसके पिता और भाई मेरे साथ रेप किया। 26 फरवरी को अभिषेक के परिवार वालों ने मुझे मारा-पीटा, तो मैंने 1090 पर कॉल की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अभिषेक के परिजनों ने मेरी चेन, अंगूठी और पायल के साथ ही 50 हजार रुपए छीन लिए। 1 लाख रुपए हड़पे पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिजन उसे डरा-धमकाकर ऑनलाइन और नकद मिलाकर एक लाख रुपए ले चुके हैं। सोमवार को आरोपियों ने दोबारा मारपीट की, तो वह कर्नलगंज थाने पहुंची और अभिषेक और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया ने बताया- आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। -------- यह खबर भी पढ़ें- कुत्तों ने 4 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला: बरेली में पेट फाड़ा, सीने का मांस तक नहीं छोड़ा बरेली में कुत्तों के झुंड ने 4 साल के मासूम को नोच-नोच कर मार डाला। पहले उसका पेट फाड़ा। फिर सीने से मांस तक नोच ले गए। बच्चे के हाथ-पैर पर गहरे जख्म हो गए। उसकी रोने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने कुत्तों को भगाया। बच्चे को इलाज के लिए लेकर भागे, मगर तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। बच्चा खेलते-खेलते अकेले ही घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर चला गया था। घरवालों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। घटना शाही थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा ने 14 सेकंड में फौजी को मारे 6 मुक्के:मथुरा में दोस्त के घर पर जवान से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    वाराणसी में दरोगा ने मुस्लिम युवक को दौड़ाकर पीटा-गालियां दी:दरोगा बोला विवेक सिंह हूं मै...कोई बचा नहीं पाएगा, कोर्ट से जमानत कराने पर धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment