Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में स्कूटी टकराने पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:बीच सड़क पर जमकर बवाल, ईंट मारकर स्कूटी तोड़ी

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मंगलवार रात स्कूटी टकराने पर 2 पक्षों में लड़ाई हो गई। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने लात-घूंसों, बेल्ट और ईंट-पत्थरों से हमला किया। जान बचाने के लिए युवक अपनी स्कूटी छोड़कर भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाकर उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना सीसामऊ थाना क्षेत्र के लेनिन पार्क ढाल की है। 3 मिनट 27 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी मार्केट में उपद्रव करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया है। पहले देखिए घटना की 3 तस्वीरें…. आरोपियों ने बीच सड़क पर मचाया बवाल चंद्र नगर स्थित किशोर का हाता निवासी शानू वर्मा मंगलवार रात अपने साथी के साथ स्कूटी से जा रहे थे। लेनिन पार्क ढाल पर उनकी स्कूटी दूसरी स्कूटी से टकरा गई। इसको लेकर दूसरे पक्ष के युवकों से कहासुनी होने लगी। इसी बीच युवकों ने अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने शानू को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों से बचने के लिए वह स्कूटी छोड़कर भाग निकले। इसके बाद युवकों ने ईंट-पत्थर चलाकर स्कूटी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। तीन युवक हिरासत में सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया- मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर नजीराबाद निवासी जय जायसवाल उर्फ तातिया उर्फ बिच्छू, ग्वालटोली निवासी वरुण कुमार और वंश को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बारात नहीं आई तो रातभर रोती रही दुल्हन:हाथों तो कभी पैरों की मेहंदी निहारती; 2 लाख के लिए दूल्हे का शादी से इनकार
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाइक फिसलने से घायल; चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment