Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बारात नहीं आई तो रातभर रोती रही दुल्हन:हाथों तो कभी पैरों की मेहंदी निहारती; 2 लाख के लिए दूल्हे का शादी से इनकार

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में दहेज के लिए दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। बुधवार को यह बात पता चलते ही दुल्हन फफक पड़ी। वह रातभर लाल जोड़े में बैठकर रोती रही। कभी हाथों तो कभी पैरों की मेहंदी निहारती रही। दरअसल, दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को 5 लाख रुपए दहेज देने की बात कही थी, लेकिन 3 लाख रुपए ही दिए थे। बाकी 2 लाख रुपए के लिए दूल्हे ने शादी से 4 घंटे पहले फोन कर बारात लाने से इनकार कर दिया। साथ ही 3 लाख रुपए भी लौटा दिए। दुल्हन के घरवालों ने 6 घंटे तक फोन पर दूल्हे के परिवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ थाने में शिकायत की। मामला मुख्यालय से 11 किमी दूर कोतवाली क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए- दूल्हा कबाड़ का काम करता है, दुल्हन के पिता की मौत हो चुकी दुल्हन शानिया मोहम्मदपुर टांडा गांव की रहने वाली है। उसके पिता बाबू रिहान की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। मेरठ के फिटकरी गांव का रहने वाला दूल्हा आकिब दिल्ली में कबाड़ का काम करता है। शानिया का भाई शुएब भी दिल्ली में कबाड़ के गोदाम पर मजदूरी करता है। कुछ समय पहले दोनों परिवारों के लोग मोहम्मदपुर टांडा गांव में एक मौत के मौके पर मिले थे। इसी दौरान दूल्हे पक्ष की नजर शानिया पर पड़ी और रिश्ते की बातचीत शुरू हुई। 1 हजार मेहमानों के खाने का इंतजाम था चाचा शान मोहम्मद ने 11 नवंबर की रात शादी की तारीख तय की थी। उन्होंने बताया कि शादी में 1 हजार मेहमानों के खाने का इंतजाम था। 400 से 500 मेहमान खाना भी खा चुके थे, लेकिन बारात नहीं पहुंची। फोन करके बोले- 2 लाख दो, तभी आएगी बारात चाचा ने बताया कि दूल्हे के पिता सालिम का शाम 4 बजे फोन आया। उन्होंने बारात लेकर आने से मना कर दिया। परिवार के लोग रात 10 बजे तक उनसे बारात लाने की गुजारिश करते रहे, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि दहेज के बाकी 2 लाख रुपए मिलने पर ही बारात आएगी। हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पैसा देने से मना कर दिया। इसके बाद वे बारात लेकर नहीं आए। परिवार की खुशियां अधूरी रह गईं। पूरा खाना बर्बाद हो गया। दुल्हन बोली- शादी से तीन दिन पहले भी किया था मना दुल्हन शानिया मलिक उर्फ सन्नु ने बताया कि उसकी दूल्हे से बातचीत होती रहती थी। उसने पहले शादी के लिए हामी भरी थी। निकाह से तीन दिन पहले भी बारात लाने से मना कर दिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई। मामला सुलझा और दूल्हा बारात लाने पर राजी हो गया। लेकिन निकाह के दिन दहेज के बाकी 2 लाख रुपए मांगने लगा और बारात लेकर नहीं आया। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- 'मैं सुंदर नहीं दिखती, मुझे मर जाना चाहिए':गोरखपुर की 12वीं पास छात्रा ने 3 बार किया सुसाइड अटेंप्ट, मां-बाप परेशान "मैं 19 साल की हूं, सब कहते हैं कि मैं सुंदर हूं, पर शीशे में बदसूरत दिखती हूं। तीन बार मरने की कोशिश कर चुकी हूं, हर बार मेरी किस्मत मुझे बचा लेती है।" यह नीट की तैयारी करने वाली 19 साल की छात्रा की कहानी है। बेटी के जानलेवा कोशिश से मां-बाप भी परेशान रहते हैं। कई जगहों पर दवा कराने के बाद पेरेंट्स बेटी को साइकोलॉजिस्ट के पास लेकर गए। बेटी ने साइकोलॉजिस्ट से अपना दर्द शेयर किया। काउंसिलिंग के बाद साइकोलॉजिस्ट ने बताया कि आपकी बेटी बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से पीड़ित है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमानंद महाराज ने बुलेट की सवारी की, VIDEO:साधना के लिए यमुना किनारे पहुंचे, 34 दिन बाद भक्तों को दर्शन दिए
    Next Article
    कानपुर में स्कूटी टकराने पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:बीच सड़क पर जमकर बवाल, ईंट मारकर स्कूटी तोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment