Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सिपाही ने महिलाओं को थप्पड़ मारे:युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा, पुलिसवालों से धक्का-मुक्की

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को मौत का जिम्मेदार ठहराया, कहा- हत्या करके युवक को पेड़ पर लटकाया गया है। परिजनों का कहना है कि गुरुवार को रंजीत का ओवरटेक को लेकर औरा गाड़ी सवार युवकों से विवाद हुआ था। पुलिसवालों ने घर से ले जाकर रंजीत के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे औरा गाड़ी सवार युवकों के हवाले कर दिया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने जाम लगाकर हाईवे पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो महिलाओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। महिलाओं की एक महिला सिपाही से नोकझोंक भी हुई। सिपाही ने मृतक की बहन और चाची को थप्पड़ मारे इसके बाद पुलिस अधिकारी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मामला शुक्रवार सुबह का शिवली कोतवाली क्षेत्र के बागपुर गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला… लाल बागपुर गांव का रहने वाला रंजीत (26) पुत्र मौजी लाल कंटेनर का ड्राइवर था। गुरुवार को कंटेनर लेकर घर आया था। मामूली खराबी के चलते कंटेनर को बागपुर में ठीक कराने गया था। इसी दौरान ओवरटेक को लेकर एक औरा गाड़ी सवार युवकों से उसका विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी लेकर गई। पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया। इसके अगले दिन युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस और महिलाओं में धक्का-मुक्की शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शिवली-कल्याणपुर रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस का ग्रामीणों ने विरोध किया। महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। एक महिला सिपाही ने रंजीत की चाची राम जानकी और बहन लक्ष्मी को थप्पड़ भी मारे। स्थिति बिगड़ती देख कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। एडिशनल एसपी, एसडीएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब 2 घंटे तक हंगामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ‘एक दिन हम भी मर जाएंगे, क्या फर्क पड़ता है’ घटना की जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला अपने पति एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के साथ मौके पर पहुंचीं। पीड़ित परिवार से मुलाकात किया। पूर्व सांसद ने प्रशासनिक कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े किए। पूर्व सांसद ने कहा- एक दिन हम भी मर जाएंगे। किसी को क्या फर्क पड़ता है। तुम जाकर गुड्डन सिंह के यहां गुलगुले खाना, सांसद भोले सिंह के यहां तेरहवीं खाना…यह जिला है और जिले के कप्तान की यह जिम्मेदारी है कि जैसे ही इस तरह की कोई वारदात या घटना होती है, उन्हें पहले यहां पहुंचना चाहिए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को चौकी पर बैठाकर पूछताछ की गई। बाद में आपसी समझौते के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ आलोक कुमार ने बताया- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के साथ मारपीट करने वालों की भी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच जारी है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- आगरा के न्यूड वीडियो कांड के लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त, सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच आगरा का खंदौली इलाका 31 मार्च को अचानक चर्चा में आ गया। वजह- 48 अश्लील वीडियो का एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना था। इन वीडियो में 3 लड़के और 2 लड़कियां दिख रही थीं। सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी। ये वीडियो उस वक्त वायरल हुए, जब इलाके में ऐतिहासिक श्रीराम मेला चल रहा है। इससे इलाके में तनाव फैल गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौसी में नोटों से किताबों को तराजू में तोलकर प्रदर्शन:निजी स्कूलों पर 50 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप, बोले- ₹10 की कॉपी ₹200 में बेच रहे
    Next Article
    IPL में CSK vs PBKS:आयुष म्हात्रे ने 29 गेंद पर फिफ्टी लगाई, चेन्नई की सेंचुरी पूरी; संजू सैमसन आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment