Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया:7 साल पहले शादी हुई थी, रात 2 बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से सुसाइड किया

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंची तो डॉक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। परिवार के लोग डॉक्टर संदीप सिंह (47) को रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार रात करीब 2 बजे निराला नगर के ब्लॉसम अपार्टमेंट की है। डॉक्टर संदीप सिंह सर्जन थे और कानपुर देहात में तैनात थे। संदीप के पिता राज बहादुर ने बताया, “रात में बहू कंचन का फोन आया था। बोली- संदीप ने खुद को गोली मार ली है। अस्पताल ले जा रही हूं। मैंने कहा- तुम बहुत धर्मात्मा बनती हो, जियो अपने हिसाब से।” डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने रिवाल्वर जब्त कर लिया है। माता-पिता से अलग रहते थे डॉ. संदीप संदीप सिंह लाल बंगला के परदेवनपुरवा के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम राज बहादुर सिंह है। संदीप चार भाई, विशाल सिंह, विक्रम सिंह व राहुल सिंह थे। विशाल का बीमारी से निधन हो गया था, जबकि राहुल सिंह की नोएडा में हिट एंड रन केस में मौत हो गई थी। पिता राजबहादुर सेना में सूबेदार के पद से रिटायर्ड थे। पिता राज बहादुर पत्नी और छोटे बेटे विक्रम के साथ परदेवनपुरवा में रहते हैं। वहीं, डॉ. संदीप निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में पत्नी कंचन, बेटी और 2 महीने के बेटे के साथ माता-पिता से अलग रहते थे। 7 साल पहले की थी दूसरी शादी चचेरे भाई मोहित ने बताया- संदीप की पहली शादी 2007 में कानपुर की MBBS डॉक्टर कीर्ति सिंह से हुई थी, जिनसे उनका एक 12 साल का बेटा है। दोनों का म्युचुअल अंडरस्टैंडिग से 2018 में तलाक हो गया था। जिसके बाद 2019 में उन्होंने कासगंज निवासी कंचन सिंह से लव मैरिज की थी। कंचन हाउस वाइफ हैं, उनके एक बेटा-बेटी हैं। 4 साल की माही और दो माह का बेटा है। पिता राज बहादुर ने बताया- शादी के कुछ समय बाद ही संदीप और कंचन के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगे थे। जानकारी मिलने पर वह अक्सर दोनों को समझाकर शांत करा देते थे। उन्होंने बताया- संदीप से कल रात 9:30 बजे आखिरी बार बात हुई थी। मैंने बेटे से हालचाल पूछा। देर रात पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। रात दो बजे उन्होंने कमरे लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली। इसके बाद उन्होंने भगवान के कमरे में जाकर लड्‌डू गोपाल के पैर छुए, फिर मंदिर के सामने बैठ कर सीने में गोली मार ली। 2010 में GSVM मेडिकल कॉलेज से किया था MS परदेवनपुरवा निवासी चचेरे भाई ऋषभ सिंह ने बताया- संदीप सिंह ने 2006 में देहरादून स्थित जॉली ग्रांट मेडिकल कॉलेज से MBBS किया था। 2010 में कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज से MS किया। फिर हैलट ज्वाइन किया। करीब 9 साल काम करने के बाद उनका ट्रांसफर कन्नौज हुआ था। यहां 6 साल काम करने के बाद उनका कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनाती थी। यहां पिछले डेढ़ साल से जनरल सर्जन के पद पर कार्यरत थे। किदवई नगर थानाध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने कहा- सीने में गोली मारकर सुसाइड का मामला सामने आया है। प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ के बाद ही सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। -------------------- ये खबर भी पढ़ें 'बहुत डिप्रेशन में हूं, अब जीना नहीं चाहता':गुरुग्राम से पिता बेटे को समझाते रहे; नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड नोएडा में बिल्डिंग की 43 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाले गुरुग्राम के संभव जैन (29) को लेकर कई खुलासे हुए हैं। संभव ने पिता विनय जैन को इंग्लिश और हिंदी में कई मैसेज भेजे थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भीषण बाढ़, 40 हजार घरों में भरा पानी:3 लाख लोग प्रभावित, घर छोड़ने को मजबूर; आशंका- अभी और बढ़ेगा
    Next Article
    लखनऊ में 18 साल बाद आई बाढ़ का ड्रोन VIDEO:हनुमंत धाम, शनिदेव मंदिर, रिवर फ्रंट में भरा पानी; लोग घर छोड़ने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment