Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सीवर सफाई के दौरान बवाल:जल निगम कर्मियों और कबाड़ कारोबारियों में लाठी-डंडे चले, मारपीट का वीडियो

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के कोयलनगर स्थित देहली गांव में सीवर लाइन की सफाई के दौरान जल निगम कर्मियों और कबाड़ कारोबारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना का वीडियो शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में जल निगम के कई कर्मचारी घायल हुए हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। सीवर सफाई के दौरान शुरू हुआ विवाद, फिर हुई मारपीट घायल कर्मचारी मारकंडे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चोक सीवर लाइन की सफाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोग नशे की हालत में वहां पहुंचे और कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। मारकंडे, राजकुमार और जितेश समेत कुल 13 कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। इनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। बारिश से चोक सीवर बना विवाद की वजह स्थानीय लोगों मयंक, राहुल, आरपी गुप्ता, सतेंद्र और निक्की के अनुसार, लगातार बारिश के चलते सीवर लाइन चोक हो गई थी, जिससे कई घरों में बदबूदार पानी भर रहा था। कई शिकायतों के बाद जल निगम की टीम सफाई करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ कबाड़ गोदाम संचालकों से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। कबाड़ गोदामों पर मनमानी के आरोप स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में दर्जनों कबाड़ गोदाम संचालित हो रहे हैं, जिनके कारण सड़कें अतिक्रमण की चपेट में हैं और लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। उनका कहना है कि गोदाम संचालकों की मनमानी के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर झगड़े में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने और जांच में तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नितिन नबीन ने शर्माजी की चाय पी:बन-मक्खन खाया, बोले- चायवाले का मजाक उड़ाने वाले आज हाशिये पर
    Next Article
    बस्ती में युवक का शव मिला:शराब भट्‌ठी के पास पड़ा मिला, आसपास के लोगों ने शिनाख्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment